Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Oct 2025 12:59 AM IST
करियर के अंत तक टेस्ट में जडेजा 4,000 रन और 400 विकेट के आंकड़े को पार कर जाएंगे पटेल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की प्रशंसा करते हुए कहा कि करियर के अंत तक वह टेस्ट में 4,000 रन और 400 विकेट के आंकड़े को पार कर जाएंगे।
- 9 Oct 2025 12:41 AM IST
रोहित और विराट के संन्यास के बाद केएल राहुल पर है बड़ी जिम्मेदारी पार्थिव पटेल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने केएल राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
- 9 Oct 2025 12:15 AM IST
रूस बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी गोलीबारी में तीन लोग मरे, दर्जनों घायल
रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोड पर यूक्रेनी गोलाबारी और ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
- 8 Oct 2025 11:46 PM IST
पुणे में पहली बार इंटरनेशनल साइकिल रेस, 50 देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग
महाराष्ट्र के पुणे में जनवरी में इंटरनेशनल साइकिल रेस का आयोजन होने जा रहा है। यह भारत में पहली बार होगा। यह रेस इंटरनेशनल साइकिल यूनियन में रजिस्टर्ड है। इसमें 50 देशों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी पुणे के कलेक्टर जितेंद्र दुड्डी ने बुधवार को दी।
- 8 Oct 2025 11:21 PM IST
यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में 2026 से ब्रिटेन में बनेंगी ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार को भारत पहुंचे। उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने देश से भारत आने वाला अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल बताया। पीएम स्टार्मर ने यशराज फिल्म्स स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि 2026 से यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में ब्रिटेन में बनेंगी।
- 8 Oct 2025 10:50 PM IST
केरल एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, नवंबर मध्य तक शुरू होगी सेवा
केरल में यात्रा को आसान बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एर्नाकुलम से त्रिशूर, पलक्कड़ होते हुए बेंगलुरु तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दे दी है। यह केरल के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो नवंबर के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है।
- 8 Oct 2025 10:29 PM IST
कानपुर में विस्फोट, 10 से 12 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार के पास बुधवार रात दो स्कूटी में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए। शुरूआती जांच में पटाखों की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।
- 8 Oct 2025 10:01 PM IST
शहीद जवानों के परिजनों को मिली 1.10 करोड़ की सम्मान राशि हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। यह सम्मान राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्रदान की गई है।
- 8 Oct 2025 9:24 PM IST
8 साल से फरार अंतरराज्यीय इनामी अपराधी इमरान पलवल से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जयपुर में डकैती के मामले में 2017 से फरार अंतरराज्यीय इनामी अपराधी इमरान को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने उसे हरियाणा के पलवल में पकड़ा, जहां वह ट्रक चालक के रूप में काम करता था। अपराधी इमरान कई डकैती के मामलों में शामिल था और उस पर 5,000 रुपए का इनाम भी घोषित था। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस से इमरान को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- 8 Oct 2025 9:03 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव चिराग पासवान की पार्टी ने 9 अक्टूबर को बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार यानी 9 अक्टूबर को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आपात बैठक (इमरजेंसी मीटिंग) बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी, सांसद, प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बिहार चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी सांसद अरुण भारती इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि चिराग पासवान दिल्ली रवाना होने वाले हैं।
Created On :   8 Oct 2025 8:08 AM IST












