Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 09 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
09 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 July 2025 12:40 AM IST

    इराक और फिलीपींस समेत 6 देशों पर ट्रंप ने लागू कीं नई दरें

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 देश फिलीपींस, इराक, मोल्दोवा, अल्जीरिया, लीबिया और ब्रुनेई पर नई टैरिफ दरें लागू करने की घोषणा की है। यह दरें 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगीं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने साउथ कोरिया और जापान समेत 14 देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। 

  • 10 July 2025 12:18 AM IST

    बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "वोटर लिस्ट के विरोध में बहुत से लोग हैं। अभी 1 साल पहले बिहार में चुनाव हुआ है। चुनाव आयोग ने ही वोटर लिस्ट बनाया। प्रधानमंत्री का चुनाव हुआ है। 1 साल में ऐसा क्या हो गया कि पूरे लिस्ट में पुनरीक्षण की जरूरत है? हम लोगों की तो यही मांग है कि 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए जिस लिस्ट का इस्तेमाल हुआ है उसी का इस्तेमाल यहां भी होना चाहिए। उसमें संशोधन कर सकते हैं। पिछले 1 साल से बिहार में NDA की सरकार है तो क्या ये स्वीकार कर रहे हैं कि इनके कार्यकाल में घुसपैठिए बिहार में रह रहे हैं।"

  • 9 July 2025 11:38 PM IST

    'अच्छी तादाद में पर्यटक कश्मीर में वापस आना शुरू कर चुके हैं' - सीएम उमर अब्दुल्ला

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अच्छी तादाद में पर्यटक कश्मीर में वापस आना शुरू कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही अमरनाथ यात्रा भी शुरू हुई है। अच्छी संख्या में अमरनाथ यात्री पहलगाम या सोनमर्ग के रास्ते से वहां दर्शन करने जा रहे हैं... हम चाहते हैं कि इस साल अच्छी तादाद में पर्यटक पश्चिम बंगाल से जम्मू-कश्मीर की तरफ आए।"

  • 9 July 2025 11:32 PM IST

    प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही की भरपाई आसान नहीं - जयराम ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "मुख्यमंत्री यहां हुए नुकसान का जायजा लेने आए हैं... यह बारिश के कारण होने वाला नुकसान नहीं बल्कि यहां तबाही हुई है। आज मुख्यमंत्री यह स्थान स्वयं देखकर गए हैं और उन्होंने कहा है कि ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। यहां बहुत नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई करना इतना आसान नहीं है बल्कि बहुत कठिन है..."

  • 9 July 2025 11:16 PM IST

    राजस्थान विमान हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "राजस्थान के चुरू के पास भारतीय वायुसेना के जगुआर प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 वायु योद्धाओं की मृत्यु से मुझे गहरा दुःख हुआ है। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"

  • 9 July 2025 10:53 PM IST

    पांच देशों की यात्रा समाप्त करके दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। 2 से 9 जुलाई तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया सहित पांच देशों का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राज़ील में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।

  • 9 July 2025 10:37 PM IST

    दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग

    बिहार के दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात करके जानकारी ली। सात बाइकों पर सवार होकर 16 नकाबपोश अपराधी ने फायरिंग की थी। पुलिस ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • 9 July 2025 7:46 PM IST

    पांच वर्षों में चीन की आर्थिक वृद्धि 350 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद

    चीन राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने "14वीं पंचवर्षीय योजना के उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन" विषय पर श्रृंखला में पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के निदेशक चंग शानच्ये ने बताया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना (वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक) के बाद से, चीन की आर्थिक वृद्धि 350 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

  • 9 July 2025 2:55 PM IST

    नर्मदा का जल स्तर 10 फीट बढ़ा, बांध के 4 गेट और खोले गए

    लगातार हो रही बारिश से खंदारी जलाशय में झरने सा नजारा दिख रहा है। वहीं परियट जलाशय भी छलक उठा है। इस दिलकश नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग खंदारी और परियट पहुंच रहे हैं।

  • 9 July 2025 2:45 PM IST

    30 दिन में ही छलनी हो गई 40 लाख की सड़क, गड्ढे इतने कि गिनना भी आसान नहीं

    नगर निगम किस तरीके से सड़क निर्माण कार्य करा रहा है। इसकी बानगी घमापुर से लकड़गंज तक की डामर सड़क पर देखी जा सकती है।

Created On :   9 July 2025 8:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story