Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 July 2025 2:35 PM IST
इलाज के बाद क्लेम पाने भटक रहा पॉलिसीधारक
इलाज के दौरान सभी अस्पतालों में कैशलेस करने का दावा करने वाली बीमा कंपनियां क्लेम तक नहीं दे रही हैं। परेशान होकर बीमितों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत देनी पड़ रही है और कई कंज्यूमर कोर्ट में केस लगाने मजबूर हैं।
- 9 July 2025 2:25 PM IST
रैंप तोड़ दिए और नाली भी नहीं बनाई, घरों के सामने भर रहा पानी
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दौड़ में मशगूल संबंधित जिम्मेदार अब अजीबो-गरीब कार्यप्रणाली पर उतर आए हैं। ऐसा ही कुछ महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक-16 स्थित भूकंप कॉलोनी में भी हुआ है।
- 9 July 2025 2:15 PM IST
सडक़ हादसे में बाल-बाल बचे तेंदूखेड़ा विधायक
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत चित्रकूट मार्ग में बगहा के पास नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल का वाहन क्रमांक एमपी 04 जेडवाई 6444 क्षतिग्रस्त हो गया।
- 9 July 2025 2:05 PM IST
अवैध कब्जा हटाने की कोशिश के दौरान मारपीट में लेडी कांस्टेबल समेत 2 जख्मी
मैहर के बदेरा थाना अंतर्गत सढ़ेरा में राजस्व टीम के साथ बेजा कब्जा हटवाने गई एक लेडी कांस्टेबल पूर्णिमा सिंह और आरसीसीपीएल की महिला प्रहरी उमा दाहिया जख्मी हो गईं।
- 9 July 2025 1:55 PM IST
निगम की सीमा में एक भी स्टॉपेज नहीं, बस ऑपरेटर्स 10 से हड़ताल पर
बस स्टैंड से शहर की सीमा पार करने तक बसें जगह-जगह रुकती थी। लेकिन अब जिला प्रशासन ने परमिट शर्तों के आधार पर शहरी सीमा से स्टॉपेज पूरी तरह से खत्म कर दिए। यातायात और आरटीओ की सख्ती के बाद बस ऑपरेटर्स ने 10 जुलाई से हड़ताल का ऐलान किया है।
- 9 July 2025 1:45 PM IST
85 आवेदनों पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई बारिश के बीच शिकायत लेकर पहुंचे आमजन
मंगलवार को सुबह से जारी तेज बारिश के बीच जिले से भर से आए आमजन जनसुनवाई में शिकायत लेकर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के समक्ष पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागृह में हुई जनसुनवाई में 85 आवेदन कलेक्टर श्रीसिंह के समक्ष आए।
- 9 July 2025 1:43 PM IST
राजस्थान प्लेन क्रैश
राजस्थान में एक बड़ा हादसा हुआ है। चूरू जिले के भानुदा गांव में प्लेन क्रैश होने से हड़कंप मच गया। अब तक एक शख्स का शव मिला है।
- 9 July 2025 1:35 PM IST
सर्पदंश पीड़ित को नहीं मिली 108 संजीवनी एंबुलेंस
जिले के नागरिक गांवों में ही नहीं जिला मुख्यालय में भी लचर स्वास्थ्य सेवाओं का सामना कर रहे हैं। मंगलवार शाम को पांढुर्ना के सिविल अस्पताल में कुछ ऐसा ही प्रमाण सामने आया जब सर्पदंश से पीडि़त मरीज को नागपुर भेजने के लिए 108 संजीवनी एंबुलेंस बुलाई गई तो एंबुलेंस चालक ने आम लोगों के सामने ही कहा.. सर मेरी एंबुलेंस के टायर खराब हैं।
- 9 July 2025 1:25 PM IST
चालीस साल पुराने जर्जर भवन में तिरपाल डालकर हो रही पढ़ाई
विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम जमकुंडा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन के हाल बेहाल है। वर्तमान में यह भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। भवन की छत खऱाब हो चुकी है, कवेलू से पानी टपक रहा है। पानी से बचाव के लिए शिक्षकों ने पूरी छत को तिरपाल से ढंका है।
- 9 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 09-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 8 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Created On :   9 July 2025 8:01 AM IST