Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 July 2025 1:07 PM IST
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा पुल हादसे में हुई मौतों पर किया शोक व्यक्त
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा पुल हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, "आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पैन में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैंने वडोदरा कलेक्टर से बात की है और उन्हें घायलों के तत्काल उपचार और प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय नगरपालिका और वडोदरा नगर निगम की दमकल टीम नावों और तैराकों के साथ दुर्घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है, जबकि NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में शामिल हो गई है। सड़क निर्माण विभाग को इस दुर्घटना की तत्काल जांच करने के आदेश दिए गए हैं।"
- 9 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 09-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.39 रुपये है। कल, 8 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- 9 July 2025 12:54 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कांवड़ यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है, कांवड़ मेला एक बहुत बड़ा मेला है जिसमें देशभर से कांवड़ यात्री आते हैं। कांवड़ यात्रा के लिए कई व्यवस्थाएं करनी होती हैं, हर साल की तरह इस साल भी अच्छी कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के लोगों के साथ हमारी समीक्षा बैठकें लगातार चल रही हैं। हाल ही में मैंने हरिद्वार में सभी विभागों के साथ बैठक की थी, इसके अलावा हमारे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक अंतरराज्यीय बैठक भी हुई है। सभी से अनुरोध है कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें और नियमों का पालन करें। हम कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हैं।"
- 9 July 2025 12:45 PM IST
आरजेडी सांसद मनोज झा ने बिहार बंद पर दी प्रतिक्रिया
RJD सांसद मनोज झा ने 'बिहार बंद' पर कहा, "मेरा मानना है कि अगर सैद्धांतिक तौर पर समझा जाए तो जब भी देश में बंद का आह्वान होता है तो मंशा लोगों के दिमाग को खोलने की होती है। सरकार और संस्थाओं में बैठे लोगों को ये समझाने की कोशिश की जाती है कि लोकतंत्र संवाद से चलता है, एकतरफा फैसलों से नहीं चलता। हाल ही में चुनाव आयोग की हठधर्मिता का अहसास हुआ। बिहार में अराजकता की स्थिति हो गई है, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, हमारे नेता तेजस्वी यादव और विभिन्न दलों के लोगों की बस एक ही मंशा है कि अगर कोई व्यक्ति किसी संस्था में बैठा है तो वह उससे बड़ा नहीं है। आप बिना सुने फैसले लेने लगते हैं और जो आपकी आलोचना करता है, उसके बारे में आप गलत टिप्पणी करते हैं, ये ठीक नहीं है।"
- 9 July 2025 12:38 PM IST
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं यहां से स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि आपको(चुनाव आयोग) जो करना है करिए लेकिन बाद में कानून आप पर लागू होगा। आप कितने भी बड़े पद पर बैठे हों। कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम भाजपा का काम करने का नहीं है, आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है और आप अपना काम नहीं कर रहे हो।"
- 9 July 2025 12:37 PM IST
केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने पीएम मोदी पर दी टिप्पणी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "2014 में प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, खनन विभाग में कई सुधार हुए। अब खनन विभाग में पारदर्शिता के साथ खदानों का आवंटन होता है, भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, गांवों में रहने वाले लोगों को रोजगार मिलता है। इसी के तहत जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिला खनिज कोष बनाया गया है। खनन प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापन के कारण नौकरियां जाती हैं, ऐसे लोगों के लिए जिला खनिज कोष के माध्यम से विकास कार्यक्रम किया जाता है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।"
- 9 July 2025 12:22 PM IST
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर दी प्रतिक्रिया
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग मैं आपको साफ बोल रहा हूं। मैं बिहार और हिन्दुस्तान की जनता को स्पष्ट कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था और वैसे ही बिहार को चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता है कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया इसलिए वे बिहार मॉडल लाए हैं। ये गरीबों की वोट छीनने का तरीका है।"
- 9 July 2025 12:16 PM IST
बिहार बंद विरोध प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेता हुए शामिल
राजद नेता तेजस्वी यादव, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, CPI महासचिव डी राजा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
- 9 July 2025 12:00 PM IST
ब्राजील से नामीबिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, विंडहोक में किया लैंड
ब्राजील से नामीबिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, विंडहोक में किया लैंड
- 9 July 2025 11:55 AM IST
सरकार के नेता बेलगाम हैं', शिवसेना विधायक की पिटाई के वीडियो पर बोले कांग्रेस MLA नाना पटोले
सरकार के नेता बेलगाम हैं', शिवसेना विधायक की पिटाई के वीडियो पर बोले कांग्रेस MLA नाना पटोले
Created On :   9 July 2025 8:01 AM IST