Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 09 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
09 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 9 Jun 2025 9:39 PM IST

    भारत युद्ध की तरफ नहीं जाना चाहता - भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "भारत युद्ध की तरफ नहीं जाना चाहता। भारत बुद्ध का देश है, महात्मा गांधी का देश है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम कमजोर हैं। हमने दुनिया को यह दिखाया कि हम आज की तारीख में केवल चौथी अर्थव्यवस्था नहीं हैं बल्कि हम सामरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत हैं। यदि अब पाकिस्तान नहीं माना, तो फिर किसी से कोई बात नहीं होगी, सीधा हमला होगा। आतंकवाद के मुद्दे पर सभी देश साथ हैं।"

  • 9 Jun 2025 8:59 PM IST

    राजा रघुवंशी हत्याकांड - शिलांग पुलिस को मिली आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

    चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी समेत उसकी हत्या के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिलांग पुलिस को कोर्ट से तीन आरोपियों- आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है।

    इस मामले को लेकर इंदौर के एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया, "उन्हें सीजेएम जज के सामने पेश किया गया और शिलांग पुलिस को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। चौथे आरोपी आनंद को सागर, बीना से इंदौर लाया जा रहा है। चारों को शिलांग पुलिस शिलांग ले जाएगी।"

  • 9 Jun 2025 8:23 PM IST

    एनडीए शासनकाल के 11 साल को जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने बताया अद्वितीय

    पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इसे भारतीय राजनीति का अद्वितीय दौर बताया। उन्होंने कहा, "NDA के शासनकाल के इन 11 वर्षों में भ्रष्टाचार, सामूहिक लूट, परिवारवाद से छुटकारा मिला है।"

  • 9 Jun 2025 7:55 PM IST

    ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने गया था सर्वदलीय सांसदों का डेलिगेशन - शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा

    शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए, उनको जागरूक करने के लिए हम 5 देशों में गए थे। मैं प्रसन्नता से कह सकता हूं कि पांचों देशों ने स्पष्ट रूप से, औपचारिक रूप से बयान दिया कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ, आतंकवादियों के खिलाफ, उनके आतंकी कैंप में घुसकर उनको समाप्त करने का पूरा अधिकार है। मैं पांचों सरकारों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन देशों की सरकारों ने भारत के रूख का समर्थन किया और औपचारिक रूप से भारत के पक्ष में एक संदेश भी दिया। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत और अमेरिका के बीच में जो रणनीतिक पार्टनरशिप है, वो बहुत मजबूत है।"

  • 9 Jun 2025 7:07 PM IST

    जब तक मैं उससे नहीं मिलता कुछ नहीं कहूंगा - आरोपी सोनम का भाई गोविंद

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, "जब उसने मुझे फोन किया, तो मैं भावुक हो गया, और बाद में पुलिस को सूचित किया। जब तक मैं उससे (सोनम) नहीं मिल जाता, मैं कुछ नहीं कह सकता। पिछले 72 घंटों से मैं जाग रहा हूं।"

  • 9 Jun 2025 6:54 PM IST

    'मैं पहले असमिया, बाद में मुख्यमंत्री' - हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "मैं पहले असमिया हूं और बाद में मुख्यमंत्री, और मेरे सभी कार्य इसकी झलक दिखाएंगे... असम के हितों की रक्षा करने की हमारी यात्रा में, हम पूर्व मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेने में पीछे नहीं हटते।"

    उन्होंने आगे कहा, "अवैध घुसपैठ के खिलाफ हमारी जोरदार लड़ाई में, हमें एक विशेष प्रावधान से ताकत मिलती है जो DC को असम से घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें बाहर निकालने का अधिकार देता है। हमने पिछले कुछ महीनों में 330 से अधिक अवैध घुसपैठियों को वापस खदेड़ा है और आने वाले दिनों में इस अभियान में तेजी लाई जाएगी।"

  • 9 Jun 2025 6:45 PM IST

    खेती में जबरदस्त प्रगति हुई है - शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...खेती में जबरदस्त प्रगति हुई है...हमारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य यही है कि हर किसान उन्नत खेती करे, उत्पादन बढ़ाए और लागत घटाए...किसानों से चर्चा हो रही है...अलग-अलग जगह जो समस्या आती हैं, हम उसके बारे में भी चर्चा कर रहे हैं..."

  • 9 Jun 2025 6:23 PM IST

    सोनिया गांधी आज शाम चेकअप और जांच के लिए सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं

  • 9 Jun 2025 6:00 PM IST

    RCB मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाई कोर्ट सख्त

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB टीम की जीत के बाद हुए समारोह में हुई भगदड़ को लेकर गिरफ्तारी के खिलाफ RCB के मार्केटिंग हेड की याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि पुलिस को याचिकाकर्ता को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान जज ने साफ कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और इस पर राज्य सरकार को आज ही जवाब देना होगा।

  • 9 Jun 2025 5:50 PM IST

    सोनम रघुवंशी को आज ही शिलांग लेकर जाएगी पुलिस, मजिस्ट्रेट से मांगेगी 48 घंटे की रिमांड

    सोनम रघुवंशी को आज ही शिलांग लेकर जाएगी पुलिस, मजिस्ट्रेट से मांगेगी 48 घंटे की रिमांड सोनम रघुवंशी को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। अब उसे ट्रांजिट रिमांड के तहत शिलांग ले जाया जाएगा, जहां स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मेघालय के मजिस्ट्रेट सोनम को कस्टडी में ले सकते हैं या न्यायिक हिरासत में भेज सकते हैं। इसके अलावा 48 घंटे की रिमांड भी पुलिस मांग सकती है।

Created On :   9 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story