Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Jun 2025 3:45 PM IST
मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, ‘राजा रघुवंशी हत्या मामले में 5 की हुई गिरफ्तारी’
मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में कहा कि अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हुई है। वहीं सोनम रघुवंशी को आगे की जांच के लिए मेघालय लाया जा रहा है। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी के सरेंडर किए जाने के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे सोनम और उसके प्रेमी का नाम सामने आया है। हालांकि, सोनम का परिवार मेघालय पुलिस और सरकार पर भी आरोप लगा रहा है और सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
- 9 Jun 2025 2:55 PM IST
Chhindwara News: पार्षद और पति पर अभद्रता के आरोप, थाने पहुंचा मामला
नगर निगम के वार्ड नम्बर 26 की महिला पार्षद गरिमा दामोदर और उनके पति प्रतीक दामोदर पर वार्ड की महिलाओं ने अभद्रता के आरोप लगाए है। महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि पार्षद व उनके पति ने अपशब्द कहे और धमकी दी है।
- 9 Jun 2025 2:45 PM IST
Seoni News: जेवर की डिजाइन बनाने का झांसा देकर महिला से ठगी
नगर में दो अज्ञात महिलाओं ने एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर जेवर लेकर फरार हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शु़रु की है। आरोपी महिलाओं ने एक महिला को जेवर के डिजाइन बनाने के बहाने जेवर ठग लिए।
- 9 Jun 2025 2:35 PM IST
Seoni News: 4 दिन में 7 डिग्री चढ़ा पारा, सडक़ें रहीं सूनी, गर्मी से लोग परेशान
जिले में नौतपा तो नहीं तपा, लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। स्थिति यह हो गई कि लोग गर्मी व तपिस से परेशान हो गए है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्स्यिस एवं न्यूनतम तापमान 24.04 डिग्री सेल्सियस रहा।
- 9 Jun 2025 2:25 PM IST
Seoni News: केवलारी और बरघाट थाना क्षेत्र मेंं सडक़ हादसे में दो की मौत, दो घायल
जिले के कुरई, केवलारी और बरघाट थाना क्षेत्र मेंं हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में दो की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पहली घटना कुरई के पास रिड्डी गांव में हुई।
- 9 Jun 2025 2:15 PM IST
Seoni News: मण्डे पॉजिटिव- उद्यानिकी विभाग की प्रेरणा से पारंपरिक खेती छोड़ कर रहे फूलों का उत्पादन
जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उद्यानिकी विभाग की प्रेरणा से किसान गेहूं, धान, दलहन की पारंपरिक खेती छोडक़र उद्यानिकी फसलें मसाला, फूल, फल, सब्जियों आदि की व्यवसायिक खेती कर रहे हैं।
- 9 Jun 2025 2:05 PM IST
Seoni News: 1466 करोड़ लागत वाली सिवनी-बालाघाट फोरलेन की डीपीआर का सर्वे अंतिम दौर में
1466 करोड़ रुपए की लागत से सिवनी से बालाघाट तक प्रस्तावित 90 किमी लंबी फोरलेन सडक़ की डीपीआर तैयार करने के लिए कराया जा रहा सर्वे कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। अब मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमपीआरडीसी) इस टू-लेन सडक़ को फोरलेन में तब्दील करने के लिए दो-तीन सप्ताह में टेण्डर जारी करने की तैयारी में है।
- 9 Jun 2025 1:55 PM IST
Satna News: दिव्यांग युवक के घर में भडक़ी आग, गृहस्थी हुई खाक
मझगवां थाना अंतर्गत बरहा गांव में शनिवार की देर रात को एक घर में आग लगने से पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। पुलिस ने बताया कि दिव्यांग युवक जीवन लाल पुत्र स्वर्गीय बादे मवासी 35 वर्ष, शनिवार की रात को खाना खाने के बाद घर में सो रहा था, तभी अचानक 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई।
- 9 Jun 2025 1:45 PM IST
Satna News: दुर्घटना में घायल युवक पर जिला अस्पताल के वार्ड में घुसकर हमला
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था किस कदर चरमरा गई है, इसका एक नमूना रविवार की दोपहर को तब देखने को मिला, जब सडक़ दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए लाए गए युवक के साथ दूसरे पक्ष के कुछ लोग मारपीट कर बड़ी आसानी से निकल गए।
- 9 Jun 2025 1:35 PM IST
Satna News: शराबखोरी के विवाद में युवक के पेट पर मारा चाकू, रीवा रेफर
कोलगवां थाना अंतर्गत सेमरिया चौक के पास शराबखोरी के दौरान हुए विवाद में 3 लोगों ने युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रीवा रेफर कर दिया गया।
Created On :   9 Jun 2025 8:00 AM IST