Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 July 2025 5:49 PM IST

    हरियाणा तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

    हरियाणा के कैथल जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चे रोज की तरह बाकि बच्चों के साथ घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। इस दौरान तीनों बच्चे गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए। यहां पैर फिसलने से हादसे के शिकार हो गए।

  • 10 July 2025 5:45 PM IST

    बर्थडे स्पेशल टीवी के 'रावण' से 'हीरो' तक, जानिए संघर्षों से सजी पारस छाबड़ा की कहानी

    हर चमकते चेहरे के पीछे संघर्ष की एक कहानी होती है। 11 जुलाई... यह तारीख टीवी इंडस्ट्री के उस चेहरे का जन्मदिन है, जिसने अपनी मेहनत और हौसलों से गुमनामी की गलियों से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाई, नाम है पारस छाबड़ा। रियलिटी शोज की दुनिया से लेकर पौराणिक किरदारों तक, पारस ने हर किरदार में खुद को साबित किया और साबित किया कि अगर इरादे बुलंद हों, तो किस्मत भी घुटनों पर होती है।

  • 10 July 2025 5:35 PM IST

    नोएडा पेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती

    नोएडा की एक पेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की वजह से पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट अचानक एक मिक्सिंग टैंक में हुआ। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जब टैंक में आग लगने लगी तो मजदूरों ने इसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन अचानक इसमें ब्लास्ट हो गया। यह हादसा थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पेंट फैक्ट्री में हुआ।

  • 10 July 2025 5:31 PM IST

    शासकीय स्कूल के 6 कमरों में डेढ़ साल से कब्जे का विवाद

    शासकीय स्कूल रघुराज क्रमांक एक व दो के बीच 6 कमरों में कब्जे का विवाद डेढ़ साल में नहीं सुलझा। इस बीच जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को 6 से ज्यादा पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया फिर भी समाधान नहीं निकला। रघुराज हायरसेकेंडरी के दोनों विद्यालय एक ही कैंपस में संचालित होती थी। दो साल पहले पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज क्रमांक 1 के लिए नया भवन तैयार हुआ और विद्यालय का संचालन नए भवन में होने भी लगा पर क्रमांक एक प्रबंधन ने पुराने परिसर में 6 कमरों में ताला जड़ दिया और यह कहकर कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा है कि उनको नए भवन में भी कमरों की कमीं पड़ रही है।

  • 10 July 2025 5:20 PM IST

    ट्रेन में इलेक्ट्रिक हीटर और कड़ाही उपयोग करते पकड़ाया पेन्ट्रीकार मैनेजर

    आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा, दपूमरे, नागपुर के अधिकारियों ने ट्रेन नंबर 12879 (एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस) के पैंट्री कार में फायर सेफ्टी ड्राइव के दौरान जांच की। इस दौरान सहायक पैंट्री कार मैनेजर नागेंद्र शर्मा ( 42) निवासी मध्य प्रदेश को रेलवे द्वारा प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक हीटर और कड़ाही का उपयोग करते हुए खाद्य सामग्री तैयार करते पकड़ा । पूछताछ में नागेंद्र शर्मा ने बताया कि खाद्य सामग्री को जल्दी तैयार करने के लिए हीटर का उपयोग किया गया। रेसुब अधिकारियों ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जब्ती पत्र तैयार कर प्रतिबंधित हीटर और कड़ाही, जिनकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, को जब्त किया। इस कार्य को रेल अधिनियम की धारा 164 और 153 के तहत अपराध मानते हुए, नागपुर मंडल के गोंदिया को मामला सौंपा गया। इसके आधार पर नागेंद्र शर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 2323/25 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

  • 10 July 2025 5:10 PM IST

    वैशाली में ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ ने बदली गांव की तस्वीर, लोगों ने पीएम मोदी का जताया आभार

    ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड के महिंदवारा पंचायत की वार्ड संख्या 13 में पक्की सड़क का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वर्षों से कच्ची सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी दिनचर्या और आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। स्थानीय लोगों की खुशी और पीएम मोदी के प्रति उनका आभार इस योजना की सफलता को दर्शाता है।

  • 10 July 2025 5:00 PM IST

    कर्नाटक उच्च न्यायालय ने MUDA में अवैध भूमि आवंटन घोटाले के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को नोटिस जारी करने का आदेश

    कर्नाटक उच्च न्यायालय ने MUDA में अवैध भूमि आवंटन घोटाले के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा दायर उस अपील पर सुनवाई की जिसमें राज्यपाल द्वारा MUDA घोटाले की जांच की अनुमति को चुनौती दी गई थी। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सुनवाई 4 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

  • 10 July 2025 4:51 PM IST

    पहले सेशन का खेल जारी, इंग्लैंड को 50 रन के अंदर लगे दो झटके

    भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। पहले सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। 

  • 10 July 2025 4:49 PM IST

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति पर दी टिप्पणी

    सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के चुनाव आयोग को चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दे दी है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह लोकतंत्र के लिए राहत की बात है। अब इस मामले की सुनवाई 28 जुलाई को होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि आधार, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि चुनाव आयोग सर्वोच्च न्यायालय के इस सुझाव पर अमल करेगा। इसका इंतज़ार कीजिए।"

  • 10 July 2025 4:31 PM IST

    सूखाग्रस्त क्षेत्रों मे कृषि रणनीतियों पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रतिक्रिया

    सूखाग्रस्त क्षेत्रों मे कृषि रणनीतियों पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमने यहां के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछली सरकारों ने जरूर केंद्र सरकार की योजनाओं के पैसे को डायवर्ट करके यहां के साथ अन्याय किया। अभी की सरकार काम कर रही है। हमने आज तय किया है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इसका उपाय निकालेगी। हमारे वैज्ञानिक और अधिकारियों को केंद्र सरकार यहां भेजेगी। कृषि विभाग, ICR के वैज्ञानिक, ग्रामीण विभाग और आदि मिलकर सूखे की परिस्थिति में सिंचाई के साधन का समाधान निकालेगी।"

Created On :   10 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story