Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 July 2025 10:19 PM IST
गुरु पूर्णिमा पर पारस जी महाराज का संदेश, "सनातन संस्कृति ही भारत की शक्ति है"
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पारस जी महाराज ने अपने प्रवचन और भजन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और उनके भजनों के साथ झूम उठे।
- 10 July 2025 9:42 PM IST
केजरीवाल को ‘शराब की एक बोतल पर एक फ्री’ वाली योजना पर पुरस्कार मिलना चाहिए भूपेश बघेल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 साल के अपने कार्यकाल के लिए नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा जताई है। केजरीवाल की इस इच्छा पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर शराब की एक बोतल पर एक फ्री वाली योजना पर कोई पुरस्कार होता है तो केजरीवाल को वह देना चाहिए।
- 10 July 2025 8:45 PM IST
ओडिशा सरकार राहुल गांधी के दौरे को विफल करने की कर रही कोशिश भक्त चरण दास
ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया है कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी यात्रा को विफल करने के लिए ओडिशा चालक महासंघ की चल रही हड़ताल को जानबूझकर बढ़ा रही है।
- 10 July 2025 8:15 PM IST
गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
- 10 July 2025 6:53 PM IST
बिहार में गहन पुनरीक्षण पहले भी कई बार हुआ- मेघवाल
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा बिहार में गहन पुनरीक्षण कई बार हुआ। आज कांग्रेस कह रही है कि SIR(विशेष गहन पुनरीक्षण) क्यों हो रहा है? उनके जमाने में भी यह कई बार हुआ है। उन्होंने क्यों इसे मुद्दा बना रखा है? बिहार में NDA ने विकास के कई काम किए हैं और प्रदेश को सुशासन दिया है। हम वहां मिलकर चुनाव जीतेंगे और भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में रहने वाली है
- 10 July 2025 6:50 PM IST
बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुको अगली सुनवाई 28 जुलाई को करेगा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा यह लोकतंत्र के लिए राहत की बात है। अब इस मामले की सुनवाई 28 जुलाई को होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि आधार, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि चुनाव आयोग सर्वोच्च न्यायालय के इस सुझाव पर अमल करेगा। इसका इंतज़ार कीजिए।
- 10 July 2025 6:48 PM IST
विपक्ष एक तरफ कहते हैं कि चुनाव आयोग पर विश्वास है और दूसरी ओर संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं-विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "हम न्यायालय के प्रत्येक निर्णय का स्वागत करेंगे। विपक्ष एक तरफ कहते हैं कि चुनाव आयोग पर विश्वास है और दूसरी ओर संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं। अगर शत प्रतिशत मतदान हो, मतदाताओं में जागरुकता उत्पन्न हो, सभी को मतदान में अधिकार मिले तो इसमें इन्हें(विपक्ष) आपत्ती क्यों है?
- 10 July 2025 6:46 PM IST
तेलंगाना में प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
तेलंगाना में प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने ये कार्रवाई धन शोधन जांच के तहत की गई है। तेलंगाना में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं के अलावा कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स व यूट्यूबर्स सहित दो दर्जन से अधिक लोगों भूमिका की पड़ताल के लिए धन शोधन का केस दर्ज किया है।
- 10 July 2025 6:45 PM IST
उत्तर प्रदेश के जालौन में निवेशकों ने घोटाले को लेकर केस दर्ज करवाया था
उत्तर प्रदेश के जालौन में निवेशकों ने घोटाले को लेकर केस दर्ज करवाया था, मामला सीबीआई तक पहुंचा। सीबीआई 10 नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज चुकी है। लेकिन गुरनाम सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब निवेशकों को उम्मीद बढ़ गई है। अब EOW और अन्य जांच एजेंसियां इस ठगी नेटवर्क की जड़ों को और गहराई से खंगालने में जुटी हुई हैं।
- 10 July 2025 6:45 PM IST
कृषि भूमि देने के नाम पर भी किया बड़ा फर्जीवाड़ा
गुरनाम सिंह की कंपनी ने उत्तर प्रदेश के अलावा असम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में ऑफिस खोल रखी थीं। इन राज्यों के हजारों निवेशकों से करीब 49,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई। कंपनी ने लोगों से कृषि भूमि देने के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया।
Created On :   10 July 2025 8:00 AM IST