Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 July 2025 9:40 AM IST

    जब लॉर्ड्स टेस्ट में महज 38 रन पर ऑलआउट हो गई टीम

    भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारत मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। आपको बता दें कि लॉर्ड्स के मैदान पर पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने यहां 729/6 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की थी।

  • 10 July 2025 9:30 AM IST

    मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी संख्या में हथियार किए बरामद

    मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम को अलग-अलग अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद समेत संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा, अलग-अलग मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।

  • 10 July 2025 9:23 AM IST

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा, इंग्लैंड में रचा इतिहास

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं के घर में दो या उससे अधिक मुकाबलों की टी20 सीरीज अपने नाम की है।

  • 10 July 2025 9:00 AM IST

    गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

    गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज देश भर से श्रद्धा, भक्ति और आस्था की तस्वीरें सामने आईं। अयोध्या का सरयू तट हो, प्रयागराज का त्रिवेणी संगम या काशी का गंगा घाट, हर जगह श्रद्धालु उमड़ पड़े। स्नान, पूजन और गुरु वंदना के माध्यम से लोगों ने अपने श्रद्धाभाव को प्रकट किया।

  • 10 July 2025 8:56 AM IST

    ट्रंप ने ब्राजील पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ, लूला बोले- मिलेगा जवाब

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने नवीनतम टैरिफ लेटर में इस योजना की घोषणा की, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस घोषणा के बाद ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी 'आर्थिक प्रतिशोध' की चेतावनी दी।

  • 10 July 2025 8:43 AM IST

    दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग

    बिहार के दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात करके जानकारी ली। सात बाइकों पर सवार होकर 16 नकाबपोश अपराधी ने फायरिंग की थी। पुलिस ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • 10 July 2025 8:26 AM IST

    गुजरात दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए प्रदेशव्यापी जांच अभियान

    गुजरात में मादक दवाओं के दुरुपयोग और अवैध बिक्री को रोकने के लिए गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी और राज्य पुलिस प्रमुख विकास सिंह ने बुधवार को राज्य भर के मेडिकल स्टोर में एक बड़ा जांच अभियान चलाया। इस जांच का मुख्य उद्देश्य 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज' (एनडीपीएस) अधिनियम के अंतर्गत आने वाली दवाओं की बिना डॉक्टर के पर्चे की बिक्री, प्रतिबंधित दवाओं की मात्रा, नियमों के विरुद्ध दवाओं का अत्यधिक भंडारण और मेडिकल स्टोर्स द्वारा न रखी जा सकने वाली दवाओं की बिक्री तथा बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाओं की बिक्री को रोकना है।

  • 10 July 2025 8:17 AM IST

    दिल्‍ली सरकार और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मिलीभगत- सौरभ भारद्वाज

    दिल्ली सरकार के प्रदूषण से निपटने के प्रयास पर आम आदमी पार्टी (आप) सवाल उठा रही है। इसी बीच पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मिलीभगत है। नई गाड़ी खरीदने से ऑटो इंडस्ट्री को अरबों का फायदा होगा।

  • 10 July 2025 8:05 AM IST

    वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार- योगेंद्र उपाध्याय

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नोबेल पुरस्कार वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केजरीवाल के बयान को "बेहद हास्यास्पद" करार देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह दावा उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है।

Created On :   10 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story