Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 10 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 10 May 2025 8:05 PM IST

    सीजफायर के बाद PM मोदी की हाइलेवल मीटिंग

    भारत-पाक के बीच युद्धविराम समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की।

  • 10 May 2025 7:56 PM IST

    सीजफायर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान

    भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "भारत ने आतंकवादी स्थलों को नष्ट कर दिया और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को दंडित किया गया। भारत द्वारा शुरू किए गए अभियान के कारण पाकिस्तान भारी दबाव में आ गया। हम भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति का स्वागत करते हैं और भारत हमेशा शांति चाहता है।"

  • 10 May 2025 7:34 PM IST

    सीजफायर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा बयान

    भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "यह अभूतपूर्व है कि हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से यह जानकारी मिली इसलिए, भारत जो सवाल पूछना चाहता है, उसका जवाब संसद के विशेष सत्र के जरिए ही दिया जा सकता है। इसलिए कांग्रेस संसद के विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक की मांग करती है। देश को यह जानने का हक है कि उसने क्या हासिल किया और भारत ने क्या खोया। पहलगाम के पीड़ित भी जानना चाहेंगे कि उन्हें न्याय मिला है या नहीं।"

  • 10 May 2025 7:22 PM IST

    आतंकवाद पर भारत की स्थिति वही है: विदेश मंत्रालय के सूत्र

    विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान की ओर से भारत से संपर्क करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन गई है। इसमें कोई पूर्व-शर्त या बाद की शर्तें नहीं हैं। सिंधु जल संधि स्थगित है। और अन्य सभी उपाय स्थगित हैं। 

  • 10 May 2025 7:00 PM IST

    सीजफायर पर मजबूबा मुफ्ती का बयान

    भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "सबसे पहले मैं इसमें हस्तक्षेप करने के लिए अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगी और इसके साथ ही मैं अपने देश के नेतृत्व और पाकिस्तान को भी बधाई देना चाहूंगी। ये दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए। क्योंकि जब हमारे देश और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के लोगों को होता है।"

  • 10 May 2025 6:42 PM IST

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है। दूसरे, उसने यह भी गलत सूचना अभियान चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, और उसकी यह गलत सूचना भी पूरी तरह से गलत है। तीसरे, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, जो भी पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है।"

  • 10 May 2025 6:39 PM IST

    रक्षा मंत्रालय की प्रेस वार्ता

    भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। भारत-पाक युद्धविराम समझौते के बाद इस प्रेस वार्ता में कमोडोर रघु आर नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी मौजूद हैं। 

  • 10 May 2025 6:23 PM IST

    भारत-पाक के बीच सीजफायर

    भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारीक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बता दें, दोनों देशों के बीच तनाव इस कदर बढ़ चुका था कि जंग की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाक के बीच सीजफायर का दावा किया। 

  • 10 May 2025 5:30 PM IST

    पाकिस्तान ने जैसलमेर में दो जगहों पर किया मिसाइल से हमला, भारत ने हवा में ही उड़ा दी

    बॉर्डर से सटे हुए राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाकिस्तान ने आज लगातार तीसरे दिन भी हमले की नाकाम कोशिश की है, दो दिनों के ड्रोन हमले में बुरी तरह पिटे पाकिस्तान ने आज जैसलमेर में दो जगहों पर मिसाइल से हमला किया।

  • 10 May 2025 5:29 PM IST

    जयपुर एयरपोर्ट पर की गई मॉक ड्रिल

    जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले से निपटने के लिए टर्मिनल वन पर मॉक ड्रिल की गई है।

Created On :   10 May 2025 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story