Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Oct 2025 10:47 AM IST
एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामला
कोर्ट निर्देश के बाद पुलिस अब लैपटॉप को जांच के लिए सीएफएसएल भेजेगी। इसमें एडीजीपी के फिंगरप्रिंट्स से मिलान की जांच की जाएगी। लैपटॉप में मौजूद फाइनल नोट व ईमेल्स की जांच पड़ताल की जाएगी साथ ही ये भी देखा जाएगा , उन्होंने किन लोगों को मेल किया था।
- 19 Oct 2025 10:40 AM IST
अदालत ने लैपटॉप देने और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए
एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में कोर्ट निर्देश के बाद पुलिस ने मृतक का लैपटॉप कब्जे में ले लिया। अदालत ने लैपटॉप देने और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए थे।
- 19 Oct 2025 10:18 AM IST
दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर, पत्नी और प्रेमी की मौत, पति घायल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई।
- 19 Oct 2025 10:07 AM IST
तमिलनाडु में चार दिनों तक भारी बारिश और आंधी की संभावना
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) चेन्नई ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद अगले चार दिनों में तमिलनाडु में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी करते हुए चेतावनी जारी की है।
- 19 Oct 2025 9:54 AM IST
उज्जैन दीपावली पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती, श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए
दीपावली के त्योहार पर रविवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह 4 बजे संपन्न हुई इस आरती में हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए देर रात से ही कतारों में खड़े रहे।
- 19 Oct 2025 9:36 AM IST
पर्थ में भारतीय फैंस बोले, जीतेगी टीम इंडिया, रोहित-विराट लगाएंगे सेंचुरी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को पर्थ में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय फैंस में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। फैंस का दावा है कि इस मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजेगा और दोनों के शतक लगभग तय हैं।
- 19 Oct 2025 9:18 AM IST
JNU मारपीट मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाने में FIR दर्ज
JNU मारपीट मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाने में FIR दर्ज कर दी गई है। साथ ही, JNUSU के अध्यक्ष के साथ 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है।
- 19 Oct 2025 8:38 AM IST
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला
ओडीआई में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस और गेंदबाजी का फैसला किया है।
- 19 Oct 2025 8:29 AM IST
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली के एक्यूआई को रखा 'गंभीर' श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में अक्षरधाम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज़ किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
- 19 Oct 2025 8:18 AM IST
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बांधों का बढ़ा जलस्तर
तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में जलभराव स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही बांध का भी जलस्तर बढ़ गया है।
Created On :   19 Oct 2025 8:00 AM IST