Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 10 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 May 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 10-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 9 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.03 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 10 May 2025 1:00 PM IST
'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच खिसकी आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट
भारत-पाक तनाव का सीधा असर मनोरंजन इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। सितारे अपने प्रोग्राम को टाल या रद्द कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार 'ऑपरेशन सिंदूर' को देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले यह फिल्म इसी साल 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। हालांकि, निर्माताओं ने नई रिलीज डेट तय नहीं की है।
- 10 May 2025 12:55 PM IST
मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, कहा- बातचीत बहाल करने के तरीके तलाशें दोनों पक्ष
भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। केंद्रीय मंत्री ने इसकी पुष्टि की। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने भी बातचीत को लेकर एक बयान जारी किया है। इस जयशंकर ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- सुबह अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो से बातचीत हुई। भारत का दृष्टिकोण हमेशा संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आज भी ऐसा ही है।
- 10 May 2025 12:36 PM IST
बिहार भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, सोशल मीडिया का सही उपयोग करने का दिया जा रहा सुझाव
भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात को देखते हुए बिहार से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुपौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात हो गई है। पुलिस और एसएसबी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। आम लोगों से भी ऐसे तत्वों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
- 10 May 2025 12:30 PM IST
देवोलीना ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी, यूजर्स बोले- 'हमें तुम पर गर्व है गोपी बहू'
टीवी की 'गोपी बहू' उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी लगातार सोशल मीडिया के जरिए भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बार, उन्होंने पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाते हुए एक पाकिस्तानी यूजर को करारा जवाब दिया, जिसने एक्ट्रेस को घटिया बताते हुए देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यही नहीं, उसने एक्ट्रेस को अपने पति को छोड़ने तक की सलाह भी दे डाली।
- 10 May 2025 12:10 PM IST
'सीमा पर तनाव बढ़ा रहा पाकिस्तान, बॉर्डर पर बढ़ाई सेना', इंडियन आर्मी ने दुनिया को बताए PAK के नापाक इरादे
पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। वहीं, अब पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है, जो दुश्मनी बढ़ाने की संभावित मंशा का संकेत है। भारतीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।
- 10 May 2025 12:02 PM IST
IND-PAK तनाव
रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर मीटिंग के बाद CDS अनिल चौहान रवाना हुए
- 10 May 2025 11:53 AM IST
पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों को भारतीय सेना ने तबाह किया दिलीप जायसवाल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार भारतीय नागरिकों को टारगेट कर रहा है। दुश्मन देश की ओर से मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। लेकिन, भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर रही है। भारतीय सेना की कार्रवाई पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने अब तक 50 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल भारत पर दागे हैं। लेकिन, हमारी सेना सभी ड्रोन को तबाह कर चुकी है।
- 10 May 2025 11:50 AM IST
नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया 'असली हीरो', कहा- 'आपकी हिम्मत से मिलती है देश को उम्मीद'
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश की रक्षा के प्रति उनके साहस को सलाम किया। एक्ट्रेस ने कहा कि मुश्किल समय में ये जवान देशवासियों के लिए आशा की किरण बनते हैं। उन्होंने सैनिकों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना भी की है।
- 10 May 2025 11:41 AM IST
भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, सेना ने कहा- 'हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब'
ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं और अस्पताल तथा स्कूल को निशाना बनाया गया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और एयर फोर्स स्टेशन सूरतगढ़ के शनिवार सुबह की फोटो दिखाईं और कहा कि ये सुरक्षित हैं।
Created On :   10 May 2025 12:00 AM IST