Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 July 2025 8:57 PM IST
जन सुरक्षा विधेयक का नाम बदलकर भाजपा सुरक्षा बिल कर देना चाहिए उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा से विशेष जन सुरक्षा विधेयक पारित हो गया। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इस बिल को भयानक बताया।
- 11 July 2025 8:44 PM IST
पीएम मोदी को लेकर भगवंत मान का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, मनोचिकित्सक से लें सलाह अनिल विज
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर तीखा हमला बोला है। विज ने भगवंत मान को मनोचिकित्सक से दिखाने की सलाह दी, जबकि सुरजेवाला की तुलना छोटे बच्चों से करते हुए कहा कि जिस तरह बच्चे सुबह उठकर दूध के लिए रोते हैं, वैसे ही सुरजेवाला रोते रहते हैं।
- 11 July 2025 8:38 PM IST
दिल्ली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.7 थी तीव्रता
दिल्ली में शुक्रवार (11 जुलाई) को शाम 7 बजकर 49 मिनट 43 सेकेंड पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई।
- 11 July 2025 8:34 PM IST
हरियाणा अनंगपुर गांव को बचाने की लड़ाई को केजरीवाल का समर्थन, 13 जुलाई को महापंचायत में 'आप’ भेजेगी प्रतिनिधिमंडल
आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा के अनंगपुर गांव में बीजेपी सरकार द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत का समर्थन किया है।
- 11 July 2025 8:18 PM IST
देवकीनंदन ठाकुर के सान्निध्य में 21 लाख पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का संकल्प
पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ही ब्रजभूमि में भक्ति का एक विराट अनुष्ठान शुरू हो गया है। प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु संत देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सान्निध्य में वृंदावन के ठा. श्री प्रियाकांत जू मंदिर में 21 लाख पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण का महासंकल्प प्रारंभ हुआ है। यह अनुष्ठान सावन माह के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।
- 11 July 2025 7:30 PM IST
उत्तराखंड हरीश रावत ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ पर उठाए सवाल, शशि थरूर को दी नसीहत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रदेश सरकार के 'ऑपरेशन कालनेमि' पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कदम फर्जी साधु-संतों को पकड़ने के लिए सही है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लोगों को भी दंडित करना चाहिए।
- 11 July 2025 7:03 PM IST
387 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, बुमराह ने झटके 5 विकेट
भारत ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट कर दिया है। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। वहीं इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतक जड़ा। उनके अलावा ब्रायडन कार्स ने 56 और जैमी स्मिथ ने 51 रन की पारी खेली।
- 11 July 2025 6:09 PM IST
छोकर का जेल भेजा जाना न्याय व्यवस्था के लिए एक मजबूत संदेश -सुको
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि छोकर और उनके वकील ने अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। छोकर के वकील ने दावा किया था कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है, लेकिन हकीकत ये है कि वो 5 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे और सर्जरी हुई ही नहीं।
- 11 July 2025 5:57 PM IST
धरम सिंह छोकर को जेल में तुरंत सरेंडर करने का सुको ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर की फर्जी मेडिकल जांच के आधार पर बेल बढ़ाने वाली अर्जी को किया खारिज, जेल में तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश
- 11 July 2025 5:44 PM IST
ऑपरेशन 'कालनेमि' के तहत देहरादून में 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढोंगी साधुओं को पकड़ने के लिए ऑपरेशन 'कालनेमि' की शुरूआत की है। इसके तहत आज शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश की पुलिस ने 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए बाबाओं में 20 से अधिक बाबा अन्य राज्यों से है, जबकि एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है।
Created On :   11 July 2025 8:05 AM IST