Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 Jun 2025 2:35 PM IST

    एअर इंडिया प्लेन क्रैश

    अमित शाह ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्रनर से बात की

  • 12 Jun 2025 2:30 PM IST

    गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक विमान हादसा, आसमान में छाया रहा काला धुआं

    गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक प्लेन क्रैश हो गया है। विमान अहदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करने वाला था, उसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। हादसा मेघानी नगर में हुआ। विमान हादसा के दौरान आसमान में काला धुआं छाया रहा। कई किलोमीटर की दूरी से आसमान में काला बादल दिखाई दे रहे है। विमान में कई यात्री सवार थे। विमान एयर इंडिया का बताया जा रहा है। जो प्लेन क्रैश हुआ है वह लंदन एयर इंडिया फ्लाइट है। विमान हादसे में घायलों को अस्पताल भेजा रहा है।

  • 12 Jun 2025 2:15 PM IST

    झूठ बोलने का नोबेल मिले तो पीएम मोदी होंगे पहले दावेदार संजय राउत

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि अगर झूठ बोलने के लिए नोबेल पुरस्कार शुरू हुआ तो पीएम मोदी इसके पहले दावेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 11 साल तक झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और देश को आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा के मोर्चे पर कमजोर किया।

  • 12 Jun 2025 2:02 PM IST

    गुजरात के अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश

    गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक प्लेन क्रैश हो गया है। , हादसा मेघानी नगर में हुआ।  

  • 12 Jun 2025 2:00 PM IST

    कंचन हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चित रही है। उनके पोस्ट और वीडियों में वह विवादित शब्दों का उपयोग करती थी

    कंचन हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चित रही है। उनके पोस्ट और वीडियों में वह विवादित शब्दों का उपयोग करती थी। इस वजह से महिला विवादों में घिरी रहती थी। विवादी पोस्ट और वीडियो के कारण उनके कई लोगों से मतभेद भी हुए थे। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच में रंजिश या साइबर विवाद की घटना को शामिल किया है। मृतका महिला के शव को पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल भेज दिया है

  • 12 Jun 2025 1:42 PM IST

    बठिंडा के आदेश मेडिकल युनिवर्सिटी की पार्किंग में मिला महिला का शव

    पंजाब से दिलदहला देने वाली बड़ी खबर मिली है। बठिंडा के आदेश मेडिकल युनिवर्सिटी की पार्किंग में 4 लाख फॉलोअर्स वाली महिला का शव मिला है। पुलिस ने मरने वाली महिला की पहचान लुधियाना के रहने वाली कंचन उर्फ कमल कौर के रूप में की है।

  • 12 Jun 2025 1:25 PM IST

    चाय पार्टी के लिए साथ आती है ‘इंडी गठबंधन’, बाकी तो टूटकर बिखर चुकी है मलूक नागर

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आरएलडी नेता मलूक नागर ने इंडी गठबंधन पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन कहां है, मुझे तो कहीं भी दिखाई नहीं देता है। यह तो बस चाय पार्टी के लिए कभी-कभी साथ आ जाते हैं और जब राजनीतिक बंटवारे की बात आती है तो गठबंधन में शामिल दल बिखर जाते हैं।

  • 12 Jun 2025 1:21 PM IST

    बिहार के अरवल में दुकानदार को धमकी, 5 लाख रुपए लेवी की मांग

    बिहार के अरवल जिले में माओवादी संगठन के नाम पर दुकानदार से लेवी मांगी गई है। जिला मुख्यालय के भगत सिंह चौक पर कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी (सीपीआई माओवादी) के नाम से एक पर्चा चिपकाया गया, जिसमें एक मेडिकल दुकानदार से 5 लाख की लेवी मांगी गई है। पर्चे में धमकी दी गई है कि पांच दिनों के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी से इलाके में डर का माहौल है और व्यवसायियों से लेकर स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

  • 12 Jun 2025 1:10 PM IST

    त्रासदी के 28 साल जब दिल्ली का 'उपहार' बना कहर, 59 लोगों की मौत, 100 से अधिक हुए थे घायल

    ‘उपहार’ शब्द सुनते ही मन में स्नेह, खुशी और किसी को उपहार देने की भावना उभरती है। लेकिन, कभी-कभी जिस शब्द से मन में स्नेह की भावना जागती है, उसी शब्द से ऐसे दर्द उभर आते हैं, जिसे आजीवन कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 13 जून 1997 एक ऐसी तारीख या फिर ऐसा अग्निकांड जिसे दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भी कभी भूल नहीं सकता है। इस उपहार कांड में कई परिवारों ने सिर्फ अपनों को ही नहीं खोया, बल्कि, न्याय की लंबी लड़ाई भी चली।

  • 12 Jun 2025 1:00 PM IST

    सीएम फडणवीस से मिले राज ठाकरे

    महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे ब्रदर्श की सुलह के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एंट्री हो गई है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे से सीएम ने मुंबई के एक होटल में मुलाकात की। यह मुलाकात शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों के बीच हुई है।

Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story