Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Jun 2025 3:55 PM IST
एयरइंडिया विमान हादसा
एअर इंडिया ने हादसे पर जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया
- 12 Jun 2025 3:55 PM IST
अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। बताया जा रहा है कि विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे।
- 12 Jun 2025 3:33 PM IST
अहमदाबाद विमान हादसा कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे प्लेन, 10 केबिन क्रू भी शामिल
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ है। जानकारी मिली है कि इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू भी शामिल थे। एयर इंडिया में सवार केबिन क्रू के 12 सदस्यों में कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी शामिल थे। पता चला है कि विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एक एलटीसी हैं और उनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव है। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान अनुभव था।
- 12 Jun 2025 3:16 PM IST
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा
टेक ऑफ के 5 मिनट बाद ही एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ: DGCA
- 12 Jun 2025 3:05 PM IST
आईएमडी ने अनौपचारिक श्रमिक संघों से की साझेदारी, वर्कर्स को मिलेगी समय पर मौसम की जानकारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम की जानकारी सीधे वर्कर्स तक पहुंचाने के लिए अनौपचारिक श्रमिक संघों के साथ साझेदारी की। ग्रीनपीस इंडिया की क्लाइमेट और एनर्जी कैपेनर अमृता की ओर से जानकारी दी गई।
- 12 Jun 2025 3:01 PM IST
आव्रजन छापे के विरोध प्रदर्शन से पहले टेक्सास नेशनल गार्ड तैयार
टेक्सास के रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट के प्रवक्ता ने बताया कि टेक्सास नेशनल गार्ड के सैनिक राज्य के उन इलाकों में तैयार खड़े हैं, जहां ट्रंप प्रशासन के आव्रजन छापों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की उम्मीद है। एबॉट के प्रवक्ता एंड्रयू महालेरिस ने बुधवार (स्थानीय समय) को एक बयान में कहा, "टेक्सास लॉस एंजिल्स में हुई अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगा। हिंसा करने या किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार तुरंत सजा दी जाएगी।"
- 12 Jun 2025 2:40 PM IST
प्लेन में सवार थे विजय रुपाणी
इस विमान हादसे में 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे।
Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST