Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Jun 2025 4:47 PM IST
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम सभी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं...वहां राहत कार्य चल रहा है...हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
#WATCH दिल्ली: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम सभी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं...वहां राहत कार्य चल रहा है...हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं..." pic.twitter.com/fNKXKmHXcS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025 - 12 Jun 2025 4:44 PM IST
अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली, बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं।… pic.twitter.com/I7CpWDSzIb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025 - 12 Jun 2025 4:43 PM IST
प्लेन क्रैश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।" pic.twitter.com/YpHv8Z1fOn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025 - 12 Jun 2025 4:42 PM IST
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया
अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है।
अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है। pic.twitter.com/lrnFjKxiP0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025 - 12 Jun 2025 4:42 PM IST
पायलट ने करीबी एटीसी को दी थी MAYDAY कॉल
प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने करीबी एटीसी को दी थी MAYDAY कॉल, इसके बाद नहीं आया कोई सिग्नल
- 12 Jun 2025 4:38 PM IST
एयर इंडिया विमान के अहमदाबाद में क्रैश होने पर ब्रिटिश सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया
एयर इंडिया विमान के अहमदाबाद में क्रैश होने पर ब्रिटिश सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ब्रिटेन सरकार ने कहा हमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जानकारी है। ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल तथ्यों को जानने और इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
- 12 Jun 2025 4:14 PM IST
दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ -ब्रिटेन पीएम
लंदन जा रहे विमान में सवार कई ब्रिटिश नागरिक भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसके दृश्य बेहद भयावह हैं। जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है, और इस बेहद दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।
The scenes emerging of a London-bound plane carrying many British nationals crashing in the Indian city of Ahmedabad are devastating.
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) June 12, 2025
I am being kept updated as the situation develops, and my thoughts are with the passengers and their families at this deeply distressing time. - 12 Jun 2025 4:02 PM IST
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से हालफिलहाल सभी उड़ान अस्थायी रूप से निलंबित
एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के परिणामस्वरूप, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। SVPIA प्रवक्ता ने कहा अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।
- 12 Jun 2025 4:01 PM IST
अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST