Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 Jun 2025 8:39 PM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद थे।

  • 12 Jun 2025 7:31 PM IST

    अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया में शेयर की हेल्दी डाइट की तस्वीरें

    दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह समय-समय पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, 'जुगजुग जियो' फेम अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन में 'पौष्टिक आहार' की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें तिल की चटनी, दही-चावल, गलगल अचार, वेज चुकंदर टिक्की, मटर पनीर, ककड़ी और चुकंदर कांजी शामिल थे।

  • 12 Jun 2025 7:00 PM IST

    प्लेन क्रैश में MBBS के तीन छात्रों की मौत, 45 का इलाज जारी: IMA

  • 12 Jun 2025 6:40 PM IST

    राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा - देश में और भी मुद्दे

    देश में राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि जो हुआ, वह वाकई बहुत दुखद है। लेकिन, क्या भारत में सिर्फ यही दुख है। देश में और भी मुद्दे हैं, उस पर ध्यान देने की जरूरत है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

  • 12 Jun 2025 5:44 PM IST

    'आप' की एंट्री पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का आया बयान

    बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी मैदान में उतरने की घोषणा की है। 'आप' की इस घोषणा के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि एनडीए को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

  • 12 Jun 2025 5:31 PM IST

    भारत में खुदरा महंगाई दर मई में 6 वर्षों के निचले स्तर पर रही

    भारत की खुदरा महंगाई दर मई में कम होकर 2.82 प्रतिशत हो गई है, जो कि पिछले साल मई में 4.8 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई थी।

  • 12 Jun 2025 5:19 PM IST

    एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट ने फ्लाइट ऑपरेशन पर लगाई अस्थायी रोक

    सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान एआई171 के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

  • 12 Jun 2025 4:54 PM IST

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश का दृश्य बहुत ही हृदय विदारक हैं - सोनिया गांधी

    कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से मैं बहुत स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के परिवारों के साथ हैं। दृश्य बहुत ही हृदय विदारक हैं। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और प्रार्थना कर रहा है।

  • 12 Jun 2025 4:51 PM IST

    अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

  • 12 Jun 2025 4:50 PM IST

    अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता-शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की

Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story