Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Nov 2025 9:37 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- 19 Nov 2025 9:27 AM IST
इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व ने आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया- कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को उनके साहसिक फैसलों को याद करते हुए कहा कि पूर्व पीएम के मजबूत नेतृत्व ने आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया।
- 19 Nov 2025 9:21 AM IST
मिस्र, ब्रिटेन और अरब लीग ने गाजा में संघर्ष विराम को मजबूत करने के लिए यूएन प्रस्ताव का किया समर्थन
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि गाजा पट्टी से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की हालिया प्रस्ताव पर तुरंत आगे काम करना जरूरी है।
- 19 Nov 2025 9:10 AM IST
भाजपा नेता दिलीप घोष ने पार्टी को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "हमारी पार्टी तैयार है, यहां पार्टी विपक्षी दल है और हम टीएमसी से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संगठन भी मजबूत है और चुनाव की तैयारियां भी इसी महीने तक पूरी हो जाएंगी।"
- 19 Nov 2025 8:50 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंति पर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
- 19 Nov 2025 8:39 AM IST
'हर एक्टर की आंखों में होता है यह सपना...' फिल्मफेयर नॉमिनेशन पर बोले एक्टर करण आनंद
साल 2014 में यशराज फिल्म्स की ‘गुंडे’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले प्रयागराज के अभिनेता करण आनंद फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में अपनी वेब फिल्म ‘जाइए आप कहां जाएंगे’ के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) श्रेणी में नॉमिनेट हुए हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में करण ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 11 साल के सफर, नेपोटिज्म, स्ट्रगल और इंडस्ट्री में आए बदलाव पर खुलकर बात की।
- 19 Nov 2025 8:38 AM IST
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालीं, नारी शक्ति और वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Created On :   19 Nov 2025 8:37 AM IST












