Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Jun 2025 1:08 AM IST
पूरा महाराष्ट्र हादसे के पीड़ितों के दुख में शामिल देवेंद्र फडणवीस
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा महाराष्ट्र पीड़ितों के परिवार के साथ है।
- 13 Jun 2025 12:15 AM IST
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की सहायता के लिए भारत की यात्रा करेगी- नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, न्यूजरूम ने ट्वीट किया, "NTSB अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व करेगा जो गुरुवार को अहमदाबाद, भारत में एयर इंडिया बोइंग 787 की दुर्घटना की जांच में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की सहायता के लिए भारत की यात्रा करेगी।"
- 12 Jun 2025 11:31 PM IST
अहमदाबाद विमान हादसा अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने को एक राष्ट्रीय त्रासदी बताया। उन्होंने हादसे में हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।
- 12 Jun 2025 11:06 PM IST
ब्रिक्स संसदीय फोरम में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
ब्रिक्स संसदीय फोरम में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। इसके अलावा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जीरो टॉलरेंस और वैश्विक एकता की आवश्यकता पर सहमति जताई गई है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
- 12 Jun 2025 10:55 PM IST
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी तथा हादसे के शिकार अन्य यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
- 12 Jun 2025 10:46 PM IST
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "एयर इंडिया के विमान का बहुत दुखद हादसा हुआ है। हम सब बहुत दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी यात्रियों के परिवारों के साथ हैं जिनकी हादसे में मृत्यु हो गई है...भगवान सभी परिवार के सदस्यों को शक्ति दे, इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।"
- 12 Jun 2025 10:00 PM IST
एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस विमान में 242 यात्री सवार थे - जिनमें एक कनाडाई भी शामिल है। मेरी संवेदनाएं विमान में सवार सभी लोगों के प्रियजनों के साथ हैं। कनाडा के परिवहन अधिकारी अपने समकक्षों के साथ निकट संपर्क में हैं और मैं इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया के बारे में नियमित अपडेट प्राप्त कर रहा हूं।"
- 12 Jun 2025 9:42 PM IST
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
- 12 Jun 2025 9:17 PM IST
पंजाब के पार्टी प्रभारी विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी
लुधियाना भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के पार्टी प्रभारी विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी, जिनकी आज अहमदाबाद में हुई लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
- 12 Jun 2025 8:56 PM IST
विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक- भाजपा सांसद संबित पात्रा
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"
Created On :   12 Jun 2025 8:00 AM IST