Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Sept 2025 10:16 AM IST
देश के 15 वें उपराष्ट्रपति बनें सीपी राधाकृष्ण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
देश के 15 वें उपराष्ट्रपति बनें सीपी राधाकृष्ण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई नेता मौजूद रहें।
- 12 Sept 2025 10:00 AM IST
डोडा के भलेसा में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत हिरासत में लिए जाने के विरोध में भड़के विरोध प्रदर्शनों के बाद, डोडा के भलेसा में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है
- 12 Sept 2025 9:49 AM IST
इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की सुनवाई
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार दोपहर दो बजे का समय निर्धारित है। यह सुनवाई जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच में की जाएगी। हाई कोर्ट में हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं पर वर्तमान में सुनवाई चल रही है
- 12 Sept 2025 9:36 AM IST
सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति के रूप आज में शपथ लेंगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को देश के 17वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाएंगी
- 12 Sept 2025 9:29 AM IST
केरल के थालीपरम्बा वन रेंज अधिकारी सुरेश पी ने जानकारी दी
कन्नूर के पानापुझा में दो लोगों प्रमोद और बिनीश को एक अजगर को मारने और उसका मांस पकाने के आरोप में गिरफ्तार किया , केरल के थालीपरम्बा वन रेंज अधिकारी सुरेश पी ने दी जानकारी
- 12 Sept 2025 9:25 AM IST
मैनपुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली ढेर
मैनपुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया। 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रमोद भी ढेर हुआ।
- 12 Sept 2025 8:58 AM IST
छत्तीसगढ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
छत्तीसगढ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। गरियाबंद ई-30, एसटीएफ और कोबरा की स्पेशल फोर्स सक्रिय
- 12 Sept 2025 8:51 AM IST
रामबन जिले के तंगेर इलाके में जमीन धंसने की वजह से कई घरों में आई दरारें
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के तंगेर इलाके में कथित तौर पर जमीन धंसने के कारण कई घरों में दरारें आ गईं।
- 12 Sept 2025 8:42 AM IST
बाहरी लोगों की नियुक्ति को लेकर उठे सवाल के चलते शासन का कदम
बाहरी लोगों की नियुक्ति को लेकर उठे सवाल के चलतेत्ती छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में नियुक्त किए गए सभी अतिथि व्याख्याता, अतिथि ग्रंथपाल, अतिथि क्रीड़ा अधिकारियों के निवास प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी. इसके लिए उच्च शिक्षा संचालनालय के अपर संचालक ने सभी क्षेत्रीय अपर संचालकों को आदेश जारी किया है।
- 12 Sept 2025 8:29 AM IST
कर्नाटक निवासी चंद्र मौली 'बॉब' नागमल्लैया की अमेरिका में ह्त्या
डलास पुलिस विभाग के मुताबिक, मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली 'बॉब' नागमल्लैया की उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई
Created On :   12 Sept 2025 8:03 AM IST












