Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Sept 2025 12:56 PM IST
सेबी की बोर्ड बैठक आज, आईपीओ और एंकर निवेशकों को आवंटन देने से जुड़े नियमों पर हो सकती है चर्चा
पूंजीगत बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की शुक्रवार को बोर्ड बैठक होने वाली है। इसमें आईपीओ में बड़ी कंपनियों के लिए हिस्सेदारी बचने के नियमों को आसान बनाने और एंकर निवेशकों को आवंटन देने से जुड़े नियमों पर चर्चा हो सकती है।
- 12 Sept 2025 12:50 PM IST
पंजाब दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 27 पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और विशेष अभियान सेल (एसएसओसी) ने फाजिल्का में एक बड़ी कार्रवाई की। दोनों एजेंसियों ने मिलकर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया।
- 12 Sept 2025 12:41 PM IST
दिल्ली में फिर से उमस का दिखेगा कहर, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी
देशभर में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है लेकिन रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। कुछ राज्यों में अब भी बादल तेजी से बरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड जैसे कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। इसी बीच दिल्ली में फिर से लोगों को उमस और भारी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
- 12 Sept 2025 12:14 PM IST
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल जेलों से भागे गिरफ्तार कैदियों की संख्या 67 पहुंची
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की जेलों से भागे हुए कैदियों की गिरफ्तारी की संख्या 67 हो गई है।
- 12 Sept 2025 12:06 PM IST
दिल्ली मंडावली पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का लैपटॉप बरामद
पूर्वी जिला पुलिस ने चोरी के मामलों पर नकेल कसते हुए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मंदावली थाना की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से एक चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।
- 12 Sept 2025 11:55 AM IST
एशिया कप दमदार जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान एशिया कप 2025 में शुक्रवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह टीम अपने पहले मुकाबले में ओमान को चुनौती देगी। टी20 इतिहास में पहली बार दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करने जा रही हैं।
- 12 Sept 2025 11:44 AM IST
उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने ली शपथ
उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।
- 12 Sept 2025 11:32 AM IST
बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो पर राम कदम ने दी प्रतिक्रिया
'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कांग्रेस के नए वीडियो को लेकर राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम ने बिहार कांग्रेस के पीएम मोदी से जुड़े एआई-जनरेटेड वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस वीडियो को कांग्रेस की घटिया राजनीति बताया।
- 12 Sept 2025 11:19 AM IST
म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या अगस्त में बढ़कर 24.89 करोड़ के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची
म्यूचुअल फंड फोलियो की कुल संख्या अगस्त में बढ़कर 24.89 करोड़ के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो कि इससे पिछले महीने जुलाई से 1.3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
- 12 Sept 2025 11:09 AM IST
भाई के जन्मदिन पर भावुक हुईं जेनिलिया, लिखा, 'तुम्हारे लिए आसमान भी छोटा है'
साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री जेनिलिया देशमुख के भाई निगेल डिसूजा शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Created On :   12 Sept 2025 8:03 AM IST












