Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Jun 2025 12:00 PM IST
महिला अफसर की IAF में स्थायी कमीशन याचिका पर SC 16 जून को सुनवाई करेगा
महिला अफसर की IAF में स्थायी कमीशन याचिका पर SC 16 जून को सुनवाई करेगा
- 13 Jun 2025 11:50 AM IST
सोने की कीमत फिर बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। आज (13 जून 2025, शुक्रवार) लगातार दूसरे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में करीब 800 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 13 Jun 2025 11:41 AM IST
चांदी की कीमत गिरी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की अपेक्षा करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 1,08,800 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
- 13 Jun 2025 11:30 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 03-03 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.07 रुपए और 87.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 95.05 रुपए और डीजल 38 पैसे महंगा होकर 88.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 01-01 पैसे बढ़कर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल 52 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 49 पैसे घटकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 13 Jun 2025 11:20 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में तेजी
इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (13 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते दिन भी इसमें मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 67.90 डॉलर प्रति बैरल पर था।
- 13 Jun 2025 11:11 AM IST
अहमदाबाद हादसा लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में मणिपुर की दो क्रू मेंबर्स की मौत
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयर इंडिया विमान में मणिपुर की दो केबिन क्रू मेंबर शामिल थीं। दोनों की इस हादसे में मौत हो गई। उनकी पहचान 20 वर्षीय कोंगबराीलात्पम नगंथोई शर्मा और 26 वर्षीय लमनुंथेम सिंगसन के रूप में की गई। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर पोस्ट करते हुए इन दोनों की मौत की पुष्टि की।
- 13 Jun 2025 11:06 AM IST
एमएलसी 2025 लीग के सबसे बड़े स्कोर के साथ सैन फ्रांसिस्को की दमदार जीत
मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के पहले मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स टूटे, जिसके साथ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 123 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
- 13 Jun 2025 10:57 AM IST
पीएम मोदी ने अहमदाबाद दुर्घटनास्थल का किया दौरा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।
- 13 Jun 2025 10:53 AM IST
अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर ने जताया दुख
अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हादसे से प्रभावित हुए परिवारों के साथ खड़े हैं। वीडियो में अनुपम कहते हैं, "अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि यह दुख का पहाड़ है, जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है। वह विमान सिर्फ चलती हुई एक मशीन नहीं थी, वह एक उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने, कोई भारत से था, कोई विदेश से था, कोई किसी की मां थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, तो कोई नौकरी के सफर में था। कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था, लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।"
- 13 Jun 2025 10:33 AM IST
करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की हार्ट अटैक से मौत, सैफ के साथ बहन के घर पहुंचीं करीना
बॉलिवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। उन्होंने 53 की उम्र में ली अंतिम सांस ली। जिस समय बिजनेसमैन को हार्ट अटैक आया उस वक्त वह इंग्लैंड में थे। संजय कपूर की मौत की खबर से उनका पूरा परिवार स्तब्ध है। करिश्मा की पत्नी करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं। मलाइका अरोड़ा को भी स्पॉट किया गया।
Created On :   13 Jun 2025 8:00 AM IST