Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Jun 2025 10:25 AM IST
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे पर जताया दुख
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे को भारत के इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
- 13 Jun 2025 10:05 AM IST
एमएलसी 2025 टी20 मैच में फिन एलन ने रचा इतिहास, 19 छक्कों के दम पर जड़े 151 रन, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड
मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) की शुरुआत 13 जून (भारतीय समय के अनुसार) से हो चुकी है। सीजन के पहले ही मैच में सैन फ्रांसिस्को की ओर से खेलते हुए फिन एलन ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के इस स्टार ओपनर ने एमएलसी-2025 के ओपनिंग मैच में 51 गेंदों में 151 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान फिन एलन ने 19 छक्के और पांच चौके जड़े।
- 13 Jun 2025 10:00 AM IST
‘उनका स्वभाग बहुत ही सरल था’, पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर बोले उनके कर्मचारी विजयभाई
राजकोट, 13 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरा गुजरात दुखी है। पूर्व सीएम के निधन पर उनके यहां बीते 25 साल से काम कर रहे विजयभाई ने दुख जताया है।
विजयभाई ने कहा कि उनके जैसे सरल स्वभाव का व्यक्ति मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। उन्होंने बताया कि वह 25 साल से पूर्व सीएम के यहां काम कर रहे थे। इस हादसे से वह बेहद दुखी हैं। बोले, "वह बहुत अच्छे आदमी थे। मुझे अपना परिवार मानते थे।
- 13 Jun 2025 10:00 AM IST
पंजाब अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
सीमा पार हथियार तस्करी अभियान को एक बड़ा झटका देते हुए, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और नौ हथियारों की बरामदगी के साथ चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
- 13 Jun 2025 9:48 AM IST
अहमदाबाद विमान हादसा एयर इंडिया ने स्थापित किए ‘मित्र एवं सहायता केंद्र’
एयर इंडिया ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और मित्रों की सहायता के लिए ‘मित्र एवं रिश्तेदार सहायता केंद्र’ स्थापित किए जाने की जानकारी दी है। यह ‘मित्र एवं रिश्तेदार सहायता केंद्र’ दिल्ली, मुंबई और गैटविक हवाई अड्डों पर स्थापित किए गए हैं। एयर इंडिया ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है।
- 13 Jun 2025 9:32 AM IST
अहमदाबाद विमान हादसा लंदन में बच्चे कर रहे थे इंतजार, लौटते वक्त खुश थी रूपल पटेल, दर्दनाक घटना में गई जान
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए दुखद विमान हादसे से देशवासी स्तब्ध हैं। विमान दुर्घटना के समय उसमें सवार 242 लोगों में गुजरात के खेड़ा जिले के 17 लोग थे। फिलहाल जिले में शोक का माहौल है। 17 मृतकों में उत्तरसंडा की एक महिला रूपल बेन पटेल भी शामिल थीं। लंदन में पति और बच्चे रूपल पटेल के लौटने का इंतजार कर रहे थे।
- 13 Jun 2025 9:31 AM IST
इजरायल का ईरान पर हवाई हमला, अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हम इसमें शामिल नहीं
इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान के खिलाफ बड़े हवाई हमले किए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि यूएस ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं है। 'द व्हाइट हाउस' के 'एक्स' हैंडल पर विदेश मंत्री के हवाले से लिखा गया, “आज रात (अमेरिकी समय के अनुसार), इजरायल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है।”
- 13 Jun 2025 9:08 AM IST
नोएडा के एक अस्पताल में भीषण आग, रिकॉर्ड रूम जलकर खाक
नोएडा में आज सुबह थाना सेक्टर-24 क्षेत्र अंतर्गत स्थित 'सुमित्रा हॉस्पिटल', सेक्टर-35 में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल के भूतल पर स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय रिकॉर्ड रूम बंद था और कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
- 13 Jun 2025 8:45 AM IST
पिता के विश्वास ने निकहत जरीन को बनाया दुनिया का दिग्गज मुक्केबाज
भारत में हॉकी के बाद क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल के रूप में उभरा है। बेशुमार पैसे की बदौलत आज भी क्रिकेट देश में युवाओं की पहली पसंद है। लेकिन, माहौल बदल रहा है। क्रिकेट को दूसरे खेलों से चुनौती मिल रही है। इसमें पुरुषों के अलावा कई महिलाओं ने भी अहम योगदान दिया है। इसी कड़ी में एक बड़ा नाम मुक्केबाज निकहत जरीन का है।
- 13 Jun 2025 8:19 AM IST
पटना में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंडर सेक्रेट्री के ठिकानों पर छापेमारी
बिहार की राजधानी पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को ईडी की टीम ने सामान्य प्रशासन विभाग में संविदा पर कार्यरत अंडर सेक्रेटरी विनोद कुमार सिंह के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। गोला रोड स्थित उनके आवास और फॉर्म हाउस सहित पटना में कुल छह स्थानों पर यह छापेमारी की गई।
Created On :   13 Jun 2025 8:00 AM IST