Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Sept 2025 1:13 AM IST
ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' पहलगाम हमले के पीड़ितों और सेना को समर्पित है जीत, पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सेना के जवानों को समर्पित किया है। भारतीय कप्तान ने पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने की प्रतिबद्धता भी जताई।
- 15 Sept 2025 12:05 AM IST
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय बेटियों जीत पर सीएम मोहन माझी ने दी बधाई
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। भारत की जैस्मिन लाम्बोरिया और मीनाक्षी हूडा ने स्वर्ण पदक, नूपुर श्योराण ने रजत पदक और पूजा रानी ने कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को गर्व का अनुभव कराया है। इसे लेकर ओडिशा के सीएम ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है।
- 14 Sept 2025 11:20 PM IST
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच
एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने पूरा कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल कर ली।
- 14 Sept 2025 10:56 PM IST
ओडिशा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस केसी वेणुगोपाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस ओडिशा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है। वेणुगोपाल ने रविवार को यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "हम केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। आज, हमने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारा कर्तव्य ओडिशा में एक सच्चे विपक्षी दल के रूप में काम करना है।"
- 14 Sept 2025 10:36 PM IST
मणिपुर में पहली 'डीजीएआर मणिपुर राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप 2025' का शानदार आगाज
मणिपुर की राजधानी इंफाल में खेलों की धूम मच गई है। खुमान लंपक इंडोर स्टेडियम में रविवार को पहली 'डीजीएआर मणिपुर राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप 2025' का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन असम राइफल्स (डीजीएआर) और मणिपुर जूडो एसोसिएशन (एमजेए) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
- 14 Sept 2025 10:01 PM IST
एशिया कप भारत का ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल', ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तानी टीम
एशिया कप 2025 के ग्रुप ए का सबसे रोमांचक मैच में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' चलाया। भारत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
- 14 Sept 2025 8:21 PM IST
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज डेट हुई फाइनल
अभिनेता शाहिद कपूर ने कुछ दिनों पहले निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। उनकी इस फिल्म का नाम अनाउंस हो गया है, साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ गई है। शाहिद कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक फोटो शेयर किया और बताया कि इसका नाम 'ओ रोमियो' है। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि 'ओ रोमियो' कब रिलीज हो रही है।
- 14 Sept 2025 7:58 PM IST
एशिया कप पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
एशिया कप 2025 के सबसे रोमांचक मुकाबले में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
- 14 Sept 2025 7:31 PM IST
गिरिराज सिंह ने स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का समर्थन करते हुए हिंदुओं से अपनी संस्कृति और शास्त्रों के साथ जागने का आह्वान किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे के दौरान हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले सोहराब वर्दी से की।
- 14 Sept 2025 7:01 PM IST
असम में लगे भूकंप के तेज झटके, मुख्यमंत्री बोले- नहीं हुआ जानमाल का नुकसान
असम समेत उत्तर-पूर्व भारत में रविवार की शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई और इसका केंद्र असम के उदलपुरी के पास था। भूकंप के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
Created On :   14 Sept 2025 8:02 AM IST












