Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 16 July 2025 12:55 AM IST

    भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

    ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने ट्वीट किया, "पिछले कई हफ़्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा स्थिति पर ध्यानपूर्वक विचार करें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर नज़र रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम परामर्शों का पालन करें। जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहां से जाने के इच्छुक हैं, वे अभी उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान और नौका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।"

  • 16 July 2025 12:52 AM IST

    माफी तो धर्मेंद्र प्रधान को मांगनी चाहिए - अल्का लांबा

    बालासोर की छात्रा की मौत पर राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा, "माफी तो धर्मेंद्र प्रधान को मांगनी चाहिए। वो भारत सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं...उस पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। वो मुख्यमंत्री, सांसद, प्रिंसिपल को पत्र लिख रही थी...भाजपा का पूरा सिस्टम फैल हो गया, अगर उस बच्ची की गुहार समय रहते सुन ली होती और कार्रवाई कर दी गई होती, तो बच्ची खुद को आग के हवाले ना करती और उसके पिता को न्याय नहीं मांगना पड़ता।

  • 16 July 2025 12:40 AM IST

    शुभांशु शुक्ला का धरती पर फिर से स्वागत - बृजमोहन अग्रवाल

    भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "शुभांशु शुक्ला का धरती पर फिर से स्वागत है...यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है...पूरे देश की जनता गौरवान्वित हो रही है। हम शुभांशु शुक्ला को सकुशल वापसी पर बहुत बधाई देते हैं...शुभांशु शुक्ला की इस यात्रा से गगनयान मिशन को बहुत बल मिलेगा..."

  • 15 July 2025 11:57 PM IST

    कांग्रेस ने बालासोर आत्मदाह मामले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

    बालासोर आत्मदाह मामले के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता की कल देर रात एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौके पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, "एक बहादुर लड़की अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही। उसने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, एसपी, कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन फिर भी किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी... उसने खुद को आग कैसे लगा ली? ऐसे कई बड़े सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है..."

  • 15 July 2025 11:40 PM IST

    गृह मंत्री खुद करेंगे हिमाचल प्रदेश का दौरा - सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आई है उसके बारे में गृह मंत्री से चर्चा हुई है। आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। गृह मंत्री जी ने कहा है कि वो आने वाले समय में खुद भी हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे...उन्होंने संबंधित अधिकारी को कहा है कि जो क्लाउड बस्टिंग हो रही है, उसका अध्ययन करने की आवश्यकता है....एक केंद्रीय टीम जल्द ही हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएगी, जो क्लाउड बस्टिंग और आपदा से हुए नुकसान का अध्ययन करेगी...मैंने एक विशेष राहत पैकेज की भी बात की है।"

  • 15 July 2025 11:21 PM IST

    बालासोर आत्मदाह मामले पर विपक्ष का राजनीति करना गलत - बीजेपी सांसद मनन मिश्रा

    ओडिशा के बालासोर में छात्रा आत्मदाह मामला | भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "यह घटना बेहद दुखद है, अब इस पर विपक्ष की राजनीति करना ये उतना ही दुखद है। पुलिस ने कार्रवाई की है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं, लेकिन विपक्ष इन पर चुप रहते हैं।"

  • 15 July 2025 10:57 PM IST

    पिथौरागढ़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

  • 15 July 2025 10:41 PM IST

    महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोविड के मामले

    महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 जुलाई को राज्य में कोविड-19 के 13 नए केस सामने आए हैं। 

  • 15 July 2025 10:15 PM IST

    उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में गीता पाठ अनिवार्य

    उत्तराखंड की षुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के समय गीता के श्लोकों का पाठन अनिवार्य होगा।

  • 15 July 2025 9:53 PM IST

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर साधा निशाना

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की। इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री सर्कस चला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि चीनी विदेश मंत्री आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन-भारत संबंधों में हालिया घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे। विदेश मंत्री अब भारत की विदेश नीति को बर्बाद करने के उद्देश्य से एक बड़ा सर्कस चला रहे हैं।"

Created On :   15 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story