Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 July 2025 9:34 PM IST
जमीन में धंसे ट्रांसफाॅर्मर का सुधार कार्य शुरू, लोगों को राहत
रांझी स्थित लाला लाजपत राय वार्ड के मुखर्जी चौक के पास मानेगांव तालाब की जर्जर सड़क के समीप लगे 33 हजार केवी लाइन के ट्रांस्फाॅर्मर का सुधार कार्य एमपीईबी टीम द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की जनता में राहत देखी जा रही है, हालांकि अभी सड़क की पुराई का काम नगर निगम द्वारा पूरा नहीं किया गया है, जिससे लोग तालाब फूटने को लेकर आशंकित हैं। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सुधार कार्य में बाधा हो रही है, इसलिए बारिश थमते ही सुधार का काम पूरा करा लिया जाएगा।
- 15 July 2025 8:56 PM IST
यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
- 15 July 2025 8:39 PM IST
मिनिस्ट्रियल कैटेगरी में अवाॅर्ड, लेकिन किस काम के लिए, किसी को पता नहीं
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की प्रतियोगिता में मिनिस्ट्रियल कैटेगरी में स्पेशल अवाॅर्ड मिलने की खबर पर नगर निगम के अधिकारी जमकर जश्न मना रहे हैं। एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी को यह नहीं मालूम है कि उन्हें किसी काम के लिए अवाॅर्ड मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 17 जुलाई को पुरस्कार वितरण के दौरान खुलासा होगा कि नगर निगम को किस काम के लिए अवाॅर्ड दिया जा रहा है।
- 15 July 2025 8:23 PM IST
मानसून सत्र के दौरान इन पांच प्रमुख मुद्दों पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने का प्लान तैयार
संसद में 21 जुलाई ने मानसून सत्र शुरू होने वाला है। जिसमें केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरने का प्लान बनाया है। इसमें पांच मुद्दे शामिल है। पहला- भारत-पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी, दूसरा- बिहार में मतदाता सूची संशोधन और अन्य राज्यों में असंतुलन, तीसरा- जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिलेगा?, चौथा- देश भर में महिलाओं पर अत्याचार, पांचवा- एअर इंडिया विमान हादसा: पारदर्शिता और जांच का सवाल
- 15 July 2025 8:00 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर रूस ने किया पलटवार
यूक्रेन और रूस के बीच साल 2014 से युद्ध जारी है। इसको रोकने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी जारी की थी और कहा कि अगर रूस यह जंग नहीं रोकता है तो उसके खिलाफ 100 फीसदी टैरिफ लगा देगा। 24 घंटे के भीतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह किसी भी नई पाबंदी से निपटने को तैयार है।
- 15 July 2025 7:46 PM IST
पद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे नामांकन, होगी पुरस्कारों की घोषणा
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए 31 जुलाई तक नामांकन किया जा सकेगा। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस-2026 को कई जाएगी। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 15 मार्च 2025 से शुरू हैं। इसके आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी गई है।
- 15 July 2025 7:22 PM IST
धर्मकांटा की पर्ची में सामग्री के साथ मिलर का भी नहीं मिला नाम
धान घोटाला प्रकरण में परत दर परत नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अभी तक जहां यह उजागर हुआ था कि परिवहन में वाहनों के नंबर गलत पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। वहीं यह भी खुलासा हुआ है कि जिन वाहनों में सही तरह के परिवहन की बात कही जा रही है उन वाहनों का धर्मकांटा में तौल के दौरान पर्ची में न तो क्या सामग्री ले जा रहे हैं और न ही इसका मालिक कौन है इसका भी जिक्र नहीं है।
- 15 July 2025 6:52 PM IST
तेज बारिश से फिर भरेगा स्टेशन में ट्रैक पर पानी
शहर में अगर तेज बारिश हुई तो रेलवे स्टेशन शहडोल के प्लेटफार्म के बीच ट्रैक में फिर से पानी भर सकता है। यहां पानी भराव का कारण जानने के बाद भी निकासी के प्रयास में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया।
- 15 July 2025 6:37 PM IST
पीएम आवास हितलाभ वितरण में अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया पर सवाल
प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम शनिवार को मानस भवन में आयोजित हुआ। इसमें प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि उन्हे कार्यक्रम की सूचना ही नहीं मिली थी।
- 15 July 2025 6:31 PM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा
"पंजाब विधानसभा में आज सर्वसम्मति से दो ऐतिहासिक विधेयक पारित किए गए। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है और नशीले पदार्थों में संलिप्तता के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रावधान जोड़ा गया है... ये फैसले पंजाब के लोगों के सर्वोत्तम हित में लिए गए हैं..."
Created On :   15 July 2025 8:00 AM IST