Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 15 July 2025 6:21 PM IST

    गुजरात

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मानसून के दौरान राज्य में हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्गों के साथ-साथ गांवों, कस्बों और शहरों की सड़कों को हुए नुकसान की मरम्मत का काम 24x7 युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की वीडियो वॉल के माध्यम से राज्य भर में चल रहे सड़क और पुल मरम्मत कार्यों की समीक्षा की।

  • 15 July 2025 6:13 PM IST

    वैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई

    वैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "...हमने STF का गठन हर एक जिले में किया है वो काम भी कर रही हैं और बड़ी संख्या में FIR भी दर्ज हुए हैं और लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और कार्रवाई भी चल रही है। साथ-साथ हमने एक टॉल फ्री नंबर जारी किया है-18002331905 और सबसे आग्रह किया है कि आपको जहां कोई भी घुसपैठिए दिखे इस नंबर पर आप कॉल करें और जानकारी दें। इसके बाद कार्रवाई होगी..."

  • 15 July 2025 6:00 PM IST

    चंडीगढ़

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पंजाब विधानसभा में आज सर्वसम्मति से दो ऐतिहासिक विधेयक पारित किए गए। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है और नशीले पदार्थों में संलिप्तता के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रावधान जोड़ा गया है... ये फैसले पंजाब के लोगों के सर्वोत्तम हित में लिए गए हैं..."

  • 15 July 2025 5:52 PM IST

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हमने नितिन गडकरी जी से NHAI के संबंध में बात की है और जो रोड बन रहे हैं उनके बारे में बात की है..... हमने उनसे कई मुद्दों पर बात की और मुझे लगता है कि मंत्री जी ने उन सब बातों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है।"

  • 15 July 2025 5:40 PM IST

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान

     भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं उन्हें बाद में जवाब दूंगा... भाजपा विकास के खिलाफ है। अपने कार्यकाल में वे एक भी काम नहीं बता सकते जो उन्होंने किया हो। महाराष्ट्र और दिल्ली में वे सुरंग परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं, लेकिन किस लिए?"र्नाटक: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं उन्हें बाद में जवाब दूंगा... भाजपा विकास के खिलाफ है। अपने कार्यकाल में वे एक भी काम नहीं बता सकते जो उन्होंने किया हो। महाराष्ट्र और दिल्ली में वे सुरंग परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं, लेकिन किस लिए?"

  • 15 July 2025 5:31 PM IST

    सीएम योगी

    आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी शुभांशु पर गौरवान्वित है- सीएम योगी

  • 15 July 2025 5:15 PM IST

    अमृसतर

    गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, लगातार दूसरे दिन आया धमकी भरा ईमेल

  • 15 July 2025 5:11 PM IST

    एक जिला, एक उत्पाद- 2024’ पुरस्कारों में महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन

    महाराष्ट्र ने ‘एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) 2024’ के अंतर्गत शानदार प्रदर्शन किया है और राज्य को श्रेणी ‘ए’ में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही, रत्नागिरी, नागपुर, अमरावती, नासिक और अकोला जिलों ने कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में अपने विशिष्ट उत्पादों के लिए स्वर्ण, रजत, कांस्य और विशेष उल्लेख पुरस्कार जीते हैं।

  • 15 July 2025 4:59 PM IST

    किंग चार्ल्स-III से मुलाकात पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दी प्रतिक्रिया

    किंग चार्ल्स-III से मुलाकात पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "किंग चार्ल्स-III से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। किंग चार्ल्स-III ने हमें बताया कि पिछले टेस्ट मैच में जिस तरह से हमारा आखिरी बल्लेबाज़ आउट हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने उनसे कहा कि यह हमारे लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण मैच था और इसका नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था। उम्मीद है कि अगले दोनों मैचों में हमारी किस्मत अच्छी रहेगी।"

  • 15 July 2025 4:51 PM IST

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अहम विदेश मंत्रियों के साथ ली तस्वीर

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य नेता चीन के तियानजिन में एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के दौरान ग्रुप फोटो खिंचवाई।

Created On :   15 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story