Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Sept 2025 2:49 PM IST
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 ने की खुदकुशी
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिला और गैस एजेंसी संचालक समेत 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
- 15 Sept 2025 2:48 PM IST
वाहन चेकिंग में नशीले सिरप के साथ पकड़े गए 2 आरोपी
वाहन चेकिंग के दौरान कोटर पुलिस ने बाइक पर नशीले सिरप की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 15 Sept 2025 2:39 PM IST
किशोरियों को जबरन भोपाल ले जाने का प्रयास, लोगों ने धुना
कैंट थाना क्षेत्र स्थित टैगोर गार्डन में दो सिरफिरों ने 13 वर्षीय स्कूली छात्रा से छेड़खानी की और उसे जबरन अपने साथ भोपाल ले जाने की कोशिश में थे। छात्रा द्वारा विरोध करने व शोर मचाने पर वहां मौजूद लोग मदद को पहुंचे और एक आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की, वहीं उसका एक साथी मौका पाकर वहां से भाग निकला।
- 15 Sept 2025 2:32 PM IST
147 फीट ऊंचे चार पिलरों पर तैयार होगा नर्मदा भटौली का केबल स्टे ब्रिज
मदन महल केबल स्टे ब्रिज से तीन गुना बड़ा केबल स्टे ब्रिज नर्मदा भटौली में तैयार किया जा रहा है। इस ब्रिज को रिंग रोड के पहले हिस्से में नर्मदा के ऊपर नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इण्डिया तैयार कर रहा है।
- 15 Sept 2025 2:25 PM IST
26 साल बाद सेना के लिए नया बख्तरबंद, पथरीले व संकरे रास्ते पर दौड़ेगा
तकरीबन 26 साल के बाद भारतीय सेना को एक नया व्हीकल मिलने वाला है। लाइट मोटर व्हीकल बतौर यह व्हीकल पथरीले और संकरे रास्तों पर भी फर्राटे मार सकेगा। इससे पहले तक एमएमवी सेगमेंट में जोंगा आर्मी के बेड़े में शामिल रहा है। वर्ष 1999 के बाद इसका प्राेडक्शन रोक दिया गया।
- 15 Sept 2025 2:15 PM IST
सूखत के नाम पर भी गोदामों से गायब हो रही धान, शासन को लगा रहे चूना
जिले में धान उपार्जन से लेकर राशन दुकानों में अनाज की हेराफेरी बड़े पैमाने पर सामने आई है। इन मामलों में प्रशासन द्वारा एफआईआर तक कराई गई है। इसके बाद भी अनाज की हेराफेरी कर राशन को चूना लगाने का खेल नहीं रुक रहा है।
- 15 Sept 2025 2:05 PM IST
एशिया कप क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहा आरोपी गिरफ्तार
क्रिकेट मैच पर सट्टा बुक कर रहे आरोपी को मैहर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसके कब्जे से 72 हजार नकदी समेत 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यूएई में चल रहे एशिया कप के मैचों पर सट्टा खिलाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई।
- 15 Sept 2025 1:55 PM IST
चोरों ने शिव मंदिर में लगाई सेंध, दानपेटी से नकदी उड़ा ले गए
शहर में जिस तेजी से चोरी और ठगी की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे साफ है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। कोतवाली पुलिस अपराधियों पर नकेल कस पाने में असमर्थ नजर आ रही है। इस बार चोरों ने सुभाष कॉलोनी से लगी निर्मल स्टेट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर को निशान बनाया है।
- 15 Sept 2025 1:45 PM IST
दो मौत..सर्पदंश से महिला की मौत, फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान
मोहखेड़ में खेत पर निंदाई करते वक्त एक महिला काे सांप ने डंस लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम को उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के कुंडालीकला की है। रविवार सुबह खेत में अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला।
- 15 Sept 2025 1:35 PM IST
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही जीआरपी
छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर 15 दिन पूर्व एक महिला का शव मिला था। मृतका की मौत का राज अभी तक नहीं खुल पाया है। संदिग्ध अवस्था में मिले शव की न तो शिनाख्त हो पाई है और न ही जीआरपी को पीएम रिपोर्ट मिल पाई है।
Created On :   15 Sept 2025 8:01 AM IST












