Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Aug 2025 12:39 AM IST
सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को लेकर चिंतित - कोच शुक्री कॉनराड
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच शुक्री कॉनराड ने अपने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को लेकर चिंता जताई है। कॉनराड इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनकी टीम के पास करीबी मुकाबलों में जीतने के लिए कौशल और मानसिक दृढ़ता है या नहीं, बल्कि वह इस बात से चिंतित हैं कि क्या उनके खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता को दिखाने का आत्मविश्वास है।
- 16 Aug 2025 11:47 PM IST
बिना किसी समस्या के रिलीज होगी 'द बंगाल फाइल्स' - मिथुन चक्रवर्ती
कोलकाता में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कथित व्यवधान पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "मैं सोच भी नहीं सकता कि इतने बड़े होटल में ऐसा कुछ हो सकता है। मैं बहुत हैरान हूं... यह सब होता रहेगा, चलता रहेगा और बंगाल फाइल्स भी रिलीज़ हो जाएगी..."
- 16 Aug 2025 11:20 PM IST
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में उमड़ी भीड़
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आए। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और सशस्त्र बलों की वीरता के लिए मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया है।
- 16 Aug 2025 10:13 PM IST
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हार्दिक बधाई। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं संविधान के मूल कर्तव्यों का हिस्सा हैं, जिन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में जोड़ा है। हमें समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए... भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ 'सदाचारियों की रक्षा और दुष्टों के विनाश' का उद्घोष हुआ था।"
- 16 Aug 2025 9:51 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने वोट की चुराने की कोशिश की - राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' की तैयारी पर कहा, "यह यात्रा देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। हमारा संविधान वोट की ताकत हमारे देश के लोगों को देता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने इसी वोट की चुराने की कोशिश की है। इससे बड़ा अपराध और जुर्म और कोई नहीं हो सकता है।"
- 16 Aug 2025 8:49 PM IST
जेलेंस्की के समर्थन में यूरोपीय यूनियन, ट्रंप के प्रयास का किया स्वागत
अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक को लेकर यूरोपीय यूनियन के देशों की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्रंप के इस प्रयास का स्वागत किया।
- 16 Aug 2025 8:07 PM IST
जनता का मताधिकार और संविधान खतरे में है - दीपांकर भट्टाचार्य
भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि आज की तारीख में मताधिकार और संविधान खतरे में है। यह मताधिकार हमें संविधान से ही मिला था। लेकिन, अफसोस की बात है कि यह संविधान खतरे में है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अभी हमारा पूरा ध्यान बिहार चुनाव पर केंद्रित है।
- 16 Aug 2025 7:32 PM IST
SIR केवल बिहार में ही हो रहा है पूरे भारत में नहीं - JDU सांसद संजय कुमार झा
JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "SIR केवल बिहार में ही हो रहा है पूरे भारत में नहीं हो रहा है... हमने भी बिहार में लोगों से बात की है लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की है... SIR में फर्जी वोटरों को निकाला जा रहा है।"
- 16 Aug 2025 7:15 PM IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने के लिए अमका झमका मंदिर पहुंचे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने के लिए अमका झमका मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा, "... हम जनमाष्टमी पर यहां आए हैं... यह तीर्थ बनेगा और इसकी तैयारी चल रही है। मेरी से सभी को बहुत बधाई।"
- 16 Aug 2025 6:55 PM IST
केवल दो तरह के हों जीएसटी स्लैब - हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रस्तावित GST बदलावों पर कहा, "कांग्रेस पहले से ही कह रही थी कि उसके(GST) स्लैब अन्यायपूर्ण हैं और राहुल गांधी ने तो इसे गब्बर सिंह टैक्स का नाम भी दिया था। आज प्रधानमंत्री को समझ आया कि जब बिहार चुनाव नज़दीक हैं, तो हार को देखते हुए उन्हें लगा कि GST स्लैब कम कर दिए जाने चाहिए... हमारी राय है कि सिर्फ़ दो तरह के स्लैब होने चाहिए, एक 5% और दूसरा 12%..."
Created On :   16 Aug 2025 8:03 AM IST