Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 March 2025 8:50 AM
पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर सरकार गंभीर, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा विजय कुमार चौधरी
बिहार में हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर सरकार गंभीर है और ऐसी किसी भी घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इन सभी मामलों की जानकारी है।
- 16 March 2025 8:32 AM
दिल्ली
CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज शाम साढ़े चार बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक
- 16 March 2025 8:29 AM
मंगलुरु पुलिस ने भारी मात्रा में एमडीएमए किया जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
मंगलुरु सिटी पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। पुलिस ने कर्नाटक राज्य के इतिहास में एमडीएमए की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की। इस अभियान में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के दो सदस्यों (दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं) को गिरफ्तार किया गया है।
- 16 March 2025 8:24 AM
बीएलएका का हमला
बीएलए ने दावा किया कि हमले में 90 पाकिस्तानी जवानों की मौत हुई है।
- 16 March 2025 8:18 AM
बीएलए का एक और बड़ा हमला
ट्रेन हाईजैक के बाद BLA ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान की आर्मी बसों को निशाना बनाया है। बीएलए ने 8 बसों पर हमला कर दिया है।
- 16 March 2025 8:15 AM
अल्काराज पर सनसनीखेज जीत के साथ ड्रेपर पहली बार मास्टर्स 1000 के फाइनल में
जैक ड्रेपर ने इंडियन वेल्स ओपन में दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज की 16-मैच की जीत की लय को तोड़ते हुए अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में प्रवेश किया।
- 16 March 2025 8:02 AM
लखनऊ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बलात्कार का आरोपी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ विभूति खंड थाना क्षेत्र में हुई।
- 16 March 2025 7:56 AM
काउंटर-टेररिज्म पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, पहली बार सह-अध्यक्षता करेगा भारत
आतंकवाद के खिलाफ भारत में महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक होने जा रही है। इस दौरान विभिन्न देश काउंटर टेररिज्म पर मंथन करेंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ‘आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस’ के एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक है। काउंटर टेररिज्म पर होने वाली यह बैठक 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगी।
- 16 March 2025 7:07 AM
सीएम रेखा गुप्ता के साथ एलजी और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया बारापुला नाले का निरीक्षण
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को बारापुला ब्रिज पर यमुना नदी की ओर जाने वाले बारापुला नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनहरी पुल नाले पर जल निकासी की स्थिति की समीक्षा की।
Created On : 16 March 2025 2:30 AM