Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए ब्रांड की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Aug 2025 1:18 AM IST
आरएसएस ने हमेशा संविधान का सम्मान किया राम माधव
आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर 'संविधान विरोधी' होने के आरोपों को खारिज कर दिया और कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। राम माधव ने एक कार्यक्रम को संबोधित हुए करते कहा कि आरएसएस ने 1950 में संविधान को अपनाने के बाद से हमेशा इसका सम्मान किया है।
- 18 Aug 2025 12:43 AM IST
जम्मू-कश्मीर किश्तवाड़ में प्राकृतिक आपदा पर कांग्रेस नेताओं ने जताई संवेदना
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की दुखद घटना ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों के हताहत होने और संपत्ति के नुकसान की खबरों के बीच जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन से त्वरित बचाव कार्य की मांग की है।
- 18 Aug 2025 12:07 AM IST
पीएम मोदी 22 अगस्त को कोलकाता में प्रमुख मेट्रो लिंक को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को कोलकाता और आसपास के इलाकों में तीन नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मेट्रो में सफर भी करेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की जानकारी दी।
- 17 Aug 2025 11:32 PM IST
सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर सीएम योगी समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन को सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है।
- 17 Aug 2025 9:31 PM IST
उमा भारती ने सीएम योगी से शाहजहांपुर के नाम बदलने की मांग की
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से शाहजहांपुर के नाम को बदलने की मांग भी की।
- 17 Aug 2025 8:59 PM IST
NDA ने उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का किया ऐलान
एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की।
- 17 Aug 2025 8:14 PM IST
जीवसृष्टि बचाने के लिए कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करना होगा - सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और दुनिया के सामने सबसे बड़ी चिंता जीवसृष्टि और मानव सभ्यता को बचाने की है। जीवसृष्टि और मानव सभ्यता को बचाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमें 'नेट जीरो' की तरफ बढ़ना होगा, कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करना होगा।
- 17 Aug 2025 5:00 PM IST
दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी संभालेंगी एक्टर का सोशल मीडिया, पोस्ट के जरिए दी जानकारी
कन्नड़ सिनेमा के जाने माने अभिनेता दर्शन फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं। कुछ प्रशंसक जो उन्हें भगवान की तरह अब भी पूजते हैं उनके जीवन की हर छोटी बड़ी घटनाओं से बाखबर रहना चाहते हैं। यही वजह है कि उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐलान किया है कि पति की गैर मौजूदगी में वो उनका अकाउंट संभालेंगी।
- 17 Aug 2025 4:56 PM IST
भारत-मालदीव द्विपक्षीय व्यापार पिछले 7 वर्षों में तीन गुना बढ़ा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले सात वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़ा है, जो कि 2017-18 में 22.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 करोड़ डॉलर हो गया है। भारत का मालदीव को निर्यात वित्त वर्ष 2017-18 में 21.7 करोड़ डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 56.1 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि इसी अवधि के दौरान मालदीव से आयात 60 लाख डॉलर से बढ़कर 11.9 करोड़ डॉलर हो गया।
- 17 Aug 2025 4:54 PM IST
भारत-मालदीव द्विपक्षीय व्यापार पिछले 7 वर्षों में तीन गुना बढ़ा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले सात वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़ा है, जो कि 2017-18 में 22.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 करोड़ डॉलर हो गया है। भारत का मालदीव को निर्यात वित्त वर्ष 2017-18 में 21.7 करोड़ डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 56.1 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि इसी अवधि के दौरान मालदीव से आयात 60 लाख डॉलर से बढ़कर 11.9 करोड़ डॉलर हो गया।
Created On :   17 Aug 2025 7:49 AM IST












