Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 18 July 2025 1:13 AM IST

    स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा मध्य प्रदेश को ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी - मंत्री प्रहलाद पटेल

    सुपर स्वच्छ लीग सिटीज में इंदौर को शीर्ष स्थान मिलने पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मैं यहां की जनता को बधाई देता हूं। इंदौर का यह प्रयास अनुकरणीय है जो बाकी शहरों को भी करना चाहिए। स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा मध्य प्रदेश को ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।"

  • 18 July 2025 12:53 AM IST

    वाराणसी में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के विद्या विहार मॉडल स्कूल में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और राहत शिविरों में रह रहे बच्चों को चॉकलेट दीं। उन्होंने स्कूल में एक राहत कार्यक्रम में खाद्य सामग्री के किट भी वितरित किए।

  • 18 July 2025 12:40 AM IST

    स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ और नोएडा को पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने जताई खुशी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25' के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में नोएडा व लखनऊ को पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में जन भागीदारी से आज स्वच्छता एक सामाजिक संस्कार बन चुका है। रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल के मंत्र को आत्मसात कर आज 'नया उत्तर प्रदेश' स्वच्छ एवं हरित राज्य की संकल्पना को साकार कर रहा है। उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि स्वच्छाग्रहियों की श्रम-साधना, समाज के सजग सहयोग एवं प्रशासन की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।"

  • 18 July 2025 12:11 AM IST

    यह आलोचकों के मुंह पर जोरदार तमाचा - कैलाश विजयवर्गीय

    इंदौर और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों को मिले पुरस्कारों पर मध्य प्रदेश मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "इंदौर सुपर स्वच्छ लीग में भी सुपर है, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इंदौर का मजाक उड़ाने का काम किया था ये इंदौर का मजाक नहीं था बल्कि इंदौर के जनभागीदारी करने वाले नागरिकों का मजाक उड़ाने की कोशिश थी। मैं समझता हूं कि उनके गाल पर करारा तमाचा लग गया होगा। सिर्फ इंदौर ही नहीं भोपाल, उज्जैन, देवास, जबलपुर को भी पुस्कार मिला है...मध्य प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के सपने को साकार करने की कोशिश की है।"

  • 17 July 2025 11:44 PM IST

    चुनाव के दौरान तुरंत कुछ मुफ्त दे देना लोकतंत्र की अवधारणा को कमज़ोर करता है - सलमान खुर्शीद

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "चुनाव से पहले ये सब कहना हमारी राजनीति में नई बात शुरू हो गई है... आप अपने घोषणापत्र में अगले पांच साल में क्या करने की योजना बना रहे हैं, इसका ज़िक्र करते हैं। लेकिन चुनाव के दौरान तुरंत कुछ मुफ्त दे देना लोकतंत्र की अवधारणा को कमज़ोर करता है..."

  • 17 July 2025 11:24 PM IST

    मैं माफी मांगता हूं - बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर

    महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। गोपीचंद पडलकर ने कहा, "यहां जो कुछ हुआ उसका मुझे दुख है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...मैं खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं..."

  • 17 July 2025 11:07 PM IST

    बंगाल में सीएए क्यों लागू नहीं करतीं ममता बनर्जी - हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "... अगर ममता बनर्जी वाकई बंगालियों के कल्याण में रुचि रखती हैं, तो वे पश्चिम बंगाल में सीएए लागू क्यों नहीं करतीं? सवाल यह है कि क्या ममता बनर्जी बंगालियों को पसंद करती हैं, या उन्हें मुस्लिम बंगाली पसंद हैं?... अगर वे सिर्फ़ मुस्लिम बंगालियों के लिए असम आती हैं, तो असम के लोग और हिंदू बंगाली उन्हें नहीं छोड़ेंगे।"

  • 17 July 2025 11:02 PM IST

    रेखा गुप्ता की सरकार पीएम मोदी के विजन के अनुसार कार्य कर रही है मनोज तिवारी

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रही दिल्ली सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पीएम मोदी के विजन के अनुसार कार्य कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मुक्ति और लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर प्रयासरत है। गुरुवार को नंद नगरी स्थित डीटीसी डिपो परिसर में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र की आधारशिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखी। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

  • 17 July 2025 10:41 PM IST

    दुर्गापुर में पीएम मोदी की रैली को लेकर उत्साहित दिखीं महिलाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बंगाल के दुर्गापुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। एक महिला ने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि यहां महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है और हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अब उनसे ही उम्मीद है कि वह हमारी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे।

  • 17 July 2025 10:21 PM IST

    राहुल गांधी खुद एक विदेशी तत्व - हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "राहुल गांधी खुद एक विदेशी तत्व हैं। हर बार जब वो विदेश जाते हैं, तो कौन जानता है कि असल में कहां जाते हैं? वो जॉर्ज सोरोस के खास आदमी हैं।"

Created On :   17 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story