Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 July 2025 10:17 PM IST
पृथ्वी-II और अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण
भारत ने गुरुवार को दो महत्वपूर्ण मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। ये परीक्षण भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिसाइलों में शुमार पृथ्वी व अग्नि मिसाइल से जुड़े हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पृथ्वी-II और अग्नि-I शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण किए हैं, दोनों ही मिसाइलों के टेस्ट फायर पूरी तरह सफल रहे। ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से किए गए।
- 17 July 2025 9:35 PM IST
भारत के रेल और तकनीकी परिवर्तन के सूत्रधार अश्विनी वैष्णव, जिन्होंने लिखी नई इबारत
केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत सरकार के उन चेहरों में से एक हैं, जो अपनी दूरदर्शिता, तकनीकी विशेषज्ञता और प्रशासनिक कुशलता के लिए जाने जाते हैं। एक पूर्व नौकरशाह और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अश्विनी वैष्णव ने रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रसारण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अपनी छाप छोड़ी है।
- 17 July 2025 8:44 PM IST
सीएम भूपेंद्र पटेल का पंचायत सशक्तिकरण अभियान, 11 नए तहसील भवन स्वीकृत
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं तथा जिला और तहसील पंचायतों के भवनों के ढांचे को अधिक सुदृढ़ एवं सुविधापूर्ण बनाने का दृष्टिकोण अपनाया है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने नागरिकों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो, ऐसे अत्याधुनिक व स्पेस वाले तहसील पंचायत भवनों के निर्माण के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में कुल 65 करोड़ रुपए का प्रावधान सुनिश्चित किया है। पटेल ने तहसील पंचायतों के भवनों में सोलर रूफटॉप सिस्टम द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग की प्रेरणा दी है। तहसील पंचायतों का बिजली बिल का बोझ कम करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उत्तम उद्देश्य के साथ 104 तहसील पंचायतों में सोलर रूफटॉप सिस्टम कार्यरत हैं तथा और 27 तहसील पंचायतों में ऐसे सिस्टम इन्स्टॉल करने का कार्य प्रगति पर है।
- 17 July 2025 8:21 PM IST
वोट बिहार का और कारखाना गुजरात में, अब नहीं चलेगा ये खेल प्रशांत किशोर
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे गुरुवार को बांका पहुंचे। प्रशांत किशोर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से 20 मई को जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा से 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की गई। यात्रा का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिहार की जनता को जागरूक करना है।
- 17 July 2025 7:55 PM IST
'प्रिटी लिटिल बेबी' फेम गायिका कोनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन
'स्टूपिड क्यूपिड,' 'प्रिटी लिटिल बेबी' और 'मामा' जैसे पॉपुलर सॉन्ग्स की मशहूर गायिका कोनी फ्रांसिस का निधन 87 वर्ष की आयु में हो गया। उन्हें कुछ ही दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज गायिका का निधन बुधवार को हुआ था। इस दुखद समाचार की पुष्टि उनके मित्र रॉन रॉबर्ट्स ने फेसबुक पर एक पोस्ट में की थी। उन्होंने लिखा, "भारी और दुखी मन के साथ आपको सूचित करता हूं कि कल रात मेरी प्रिय मित्र कोनी फ्रांसिस का निधन हो गया।"
- 17 July 2025 7:16 PM IST
साॅफ्टवेयर में गड़बड़ी होने से अटके तत्काल टिकट के ओटीपी
रेलवे यात्रियों के लिए नियम तो तय कर देता है, लेकिन नियम पूरी तरह लागू न होने से मुश्किलें बढ़ जाती हैं। यही हाल इस समय तत्काल टिकट को लेकर भी बना हुआ है। 1 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए मोबाइल पर ओटीपी आने की बात कही जा रही थी। वहीं 15 जुलाई से इसे पूरी तरह हर स्टेशन पर विंडो से भी शुरू करने का दावा किया गया था। अभी भी लेकिन साॅफ्टवेयर अपडेट न होने से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पाई हैं। यात्रियों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे हैं, जिससे उन्हें कतार में खड़े रहना पड़ता है। यही कारण है कि अभी भी दलाल इसका फायदा उठा रहे हैं।
- 17 July 2025 6:47 PM IST
शी चिनफिंग ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक संदेश भेजा
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्व नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के निधन पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनूबू को शोक संदेश भेजा। शी ने चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से शोक व्यक्त किया और बुहारी के परिजनों, नाइजीरियाई सरकार तथा जनता को संवेदना दी।
- 17 July 2025 6:01 PM IST
उदित राज ने सीएम नीतीश कुमार के मुफ्त बिजली के ऐलान को बताया ‘चुनावी जुमला’
कांग्रेस नेता उदित राज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुफ्त बिजली के ऐलान को चुनावी जुमला करार दिया। उन्होंने धर्मांतरण, दिल्ली की जय भीम कोचिंग योजना और एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव जैसे मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बातचीत में उदित राज ने बिहार में मुफ्त बिजली की घोषणा को "चुनावी जुमला" करार दिया और कहा कि नीतीश कुमार ने पहले विधानसभा में दावा किया था कि बिजली बिल माफी संभव नहीं है, लेकिन जब राजद और कांग्रेस ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली की बात उठाई, तो नीतीश सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त करने की घोषणा कर दी। भाजपा के साथ गठबंधन में नीतीश झूठ बोल रहे हैं। जैसे 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपए खातों में देने का वादा खोखला था, वैसे ही यह भी है।
- 17 July 2025 5:50 PM IST
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 नोएडा देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित, मिला 'गोल्डन सिटी अवॉर्ड
केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा को देश का पहला सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। साथ ही नोएडा को "सुपर स्वच्छ लीग" के अंतर्गत 'गोल्डन सिटी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह पहला अवसर है जब नोएडा को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान नोएडा प्राधिकरण को प्रदान किया।
- 17 July 2025 5:40 PM IST
योगी सरकार की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 8 साल में 30 हजार से अधिक अपराधी सलाखों के पीछे
योगी सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था देश ही नहीं विदेशों में भी सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। यही वजह है कि यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 30 हजार से ज्यादा अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि मुठभेड़ के दौरान 9 हजार से ज्यादा अपराधियों को पैर में गोली लगी। यूपी पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब तक 14 हजार से अधिक कार्रवाई की, जिससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ।
Created On :   17 July 2025 8:00 AM IST