Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 July 2025 5:31 PM IST

    अक्षरा सिंह ने राजनीति में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब लड़ूंगी चुनाव, खुद बताऊंगी'

    भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अदाकारा अक्षरा सिंह न केवल फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने के लिए सराही जाती हैं। हाल ही में जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हुई, तो सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक डोमेन तक कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं? राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के साथ कुछ तस्वीरों और कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी ने इन चर्चाओं को हवा दे दी। लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि क्या अब वह बिहार की सियासत में भी अपना परचम लहराएंगी?

  • 17 July 2025 5:21 PM IST

    सीडीसी बैंक पद भर्ती मामला, कुछ संचालकों को एसआईटी ने भिजवाए नोटिस

    चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में रोज सामने आनेवाले नाटकीय मोड़ के बीच इस वर्ष बैंक में हुई नौकर भर्ती की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर सहकार विभाग से इस संबंध में प्राथमिक जानकारी मांगी है, जिससे नौकर भर्ती प्रक्रिया में हाथ धोनेवाले संबंधित संचालकों में हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि, संबंधित कुछ संचालकों को नोटिस भी गए हैं। इसकी अधिकृत जानकारी नही मिल पायी है। इस संबंध में एसआईटी का नेतृत्व करनेवाले एसडीपीओ सुधाकर यादव ने दैनिक भास्कर को बताया कि, पिछले सप्ताह 5 सदस्यीय एसआईटी गठित की है। नौकर भर्ती संबंध में हमने नागपुर विभागीय सहनिबंधक से प्राथमिक जानकारी मांगी है। हमारे तरफ से फिलहाल किसी को नोटिस नहीं गए हैं। मामले की जांच शुरू है।

  • 17 July 2025 5:05 PM IST

    वारी रिन्यूएबल का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 8.5 प्रतिशत घटा

    वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को कहा कि अप्रैल-जून अवधि (वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही) में उसका शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 8.51 प्रतिशत घटकर 86.3 करोड़ रुपए रह गया है, जबकि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही) में कंपनी का शुद्ध लाभ 94 करोड़ रुपए था।

  • 17 July 2025 5:00 PM IST

    केजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे पंकज कुमार सिंह

    'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' में वर्ष 2021-22 के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार थी और ऐसे कई मामले अभी सामने आने बाकी हैं। मैं एलजी का आभार करना चाहता हूं। दिल्ली की जनता को केजरीवाल ने धोखा दिया है। उनके कार्यकाल में जितने भी घोटाले हुए हैं, उसकी सच्चाई दिल्ली के सामने आएगी। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार के घोटालों की पोल खुलेगी।

  • 17 July 2025 4:56 PM IST

    राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के स्वच्छ शहरों को किया सम्मानित, इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को शीर्ष रैंकिंग

    उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले में किसानों को उनकी जोत और कृषि भूमि के अनुसार उचित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फसलों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों की बिक्री एवं वितरण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ ओवररेटिंग, कालाबाजारी, तस्करी और अनियमित टैगिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए फर्टिलाइजर टास्क फोर्स सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

  • 17 July 2025 4:40 PM IST

    भारत 40 देशों से खरीदता है तेल, रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर कोई चिंता नहीं हरदीप पुरी

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि भारत ने वैश्विक बाजार में तेल खरीदने के अपने स्रोतों में विविधता ला दी है, इसलिए सरकार रूस के तेल निर्यात पर अमेरिका की किसी भी कार्रवाई को लेकर चिंतित नहीं है। ऊर्जा वार्ता 2025 में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि भारत वर्तमान में 40 देशों से तेल खरीदता है, जबकि 2007 में यह संख्या 27 थी और वैश्विक बाजार में इसकी पर्याप्त आपूर्ति है।

  • 17 July 2025 4:31 PM IST

    दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरु देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

    उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 से पूर्व देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में आयोजित किए जा रहे रोड शोज की श्रृंखला में यह तीसरा मेगा रोड शो है, जो शुक्रवार को कर्नाटक स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

  • 17 July 2025 4:24 PM IST

    दिल्ली में INDIA अलायंस की बैठक की संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने दी प्रतिक्रिया

    दिल्ली में INDIA अलायंस की बैठक की संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "INDIA गठबंधन की एक बैठक की योजना बन रही है क्योंकि INDIA गठबंधन के ज़्यादातर नेता यही सोच रहे हैं कि एक बैठक होनी चाहिए। हम भी इसी दिशा में सोच रहे हैं। निश्चित रूप से बैठक होगी, हम आपको सही तारीख और समय बताएंगे।"

  • 17 July 2025 4:11 PM IST

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर ने दी प्रतिक्रिया

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कहा, "मैं उनको मुबारकबाद देता हूं। काम आसान नहीं है। उस ऊंचाई पर और उस मौसम में काम करना आसान नहीं होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि वो लेह में जाकर मेहनत करेंगे।."

  • 17 July 2025 3:59 PM IST

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की बैठक के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित एक बैठक में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की।

Created On :   17 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story