Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 July 2025 3:25 PM IST
कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया
कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कांवड़ मेला हम सबके लिए उत्सव का मेला होता है। पूरे देशभर के शिव भक्त कांवड़िये गंगा का जल लेने हरिद्वार आते हैं। देवभूमि आने पर हम सभी का स्वागत करते हैं। उनके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती हैं। हमारा प्रयास होता है कि सभी शिव भक्त एक अच्छा अनुभव देव भूमि से लेकर जाएं। अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोग गंगा का जल लेकर जा चुके हैं।"
- 17 July 2025 3:15 PM IST
ईडी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोप पत्र दायर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) दायर की है। इसमें कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों के नाम भी शामिल हैं।
- 17 July 2025 3:04 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कभी भी प्रधानमंत्री का आगमन सौभाग्य होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। अपने देश और बिहार के प्रगति में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिहार के विकास में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे आएंगे तो बिहार की जनता को और लाभ मिलेगा।"
- 17 July 2025 2:55 PM IST
सोलर लगाने का प्रयोग हर जगह, विभाग ने खुद की छत को खाली छोड़ा
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी समेत विद्युत विभाग की हर कंपनी इन दिनों सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार कर रही है। विज्ञापनों, होर्डिंग्स और सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाएं।
- 17 July 2025 2:45 PM IST
मौसम बदला तो अब स्लीपर कोच में बढ़ रही भीड़, पमरे ने दो ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे
ट्रेनों में भी मौसम के अनुसार यात्रियों की भीड़ बढ़ती और घटती रहती है। रेल प्रशासन को भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए निर्णय लेना पड़ता है।
- 17 July 2025 2:35 PM IST
खमारपानी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े मोटर चोर, 25 मोटर पंप जब्त
खमारपानी चौकी पुलिस ने खेत से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी करने वाले एक गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने विगत दो सालों में अलग-अलग खेत के कुओं से 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत के 25 मोटर पंप चोरी किए थे।
- 17 July 2025 2:25 PM IST
यूरिया के लिए हाहाकार...खाद नहीं मिली तो मचा बवाल
मक्के की फसल में यूरिया की जरूरत महसूस होते ही जिले में डिमांड बढ़ गई है। आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं। बुधवार को परासिया रोड मार्कफेड के गोदाम में किसानों ने यूरिया नहीं मिलने पर हंगामा मचाया।
- 17 July 2025 2:15 PM IST
चाकू की नोक पर लूट के 2 आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
कोलगवां पुलिस ने चाकू की नोक पर दो युवकों से लूट के आरोपी अभिषेक दाहिया पिता मुन्ना दाहिया 21 वर्ष और विजय कुशवाहा पिता महिपाल कुशवाहा 22 वर्ष दोनों निवासी गणेश नगर नई बस्ती को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया।
- 17 July 2025 2:05 PM IST
सीजन में दूसरी बार खुले भीमगढ़ बांध के गेट
जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इस सीजन बुधवार को दूसरी बार संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) के गेट खोले गए। स़ुबह 8 बजे 3 गेट खोले गए, जिनसे प्रति सेकेण्ड 20 हजार 500 घनफीट पानी छोड़ा जा रहा है।
- 17 July 2025 1:55 PM IST
सामूहिक कन्या विवाह में बड़ा खेल..260 सीलिंग लगी, 690 का भुगतान
आयोजन से पहले ही यानी टेंडर प्रक्रिया के दौरान से ही संदेह के घेरे में रहे मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में खेल अब सामने आ रहा है। जनपद पंचायत परासिया द्वारा कराए गए सामूहिक कन्या विवाह के आयोजन में पंडाल से लेकर भोजन व चाय-नाश्ता और यहां तक कि सात फेरों के लिए बनाई गई वेदी में भी बड़ा गोलमाल बताया जा रहा है।
Created On :   17 July 2025 8:00 AM IST