Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 July 2025 1:45 PM IST
धनौरा थाना अंतर्गत हालोन नदी के पास कार और पिकअप की भिड़ंत में दो घायल
धनौरा थाना अंतर्गत हालोन नदी के पास पिकअप और कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सिवनी निवासी अखिलेश डहेरिया सहकारी बैंक घंसौर में बैंकिंग सहायक के पद पर पदस्थ है।
- 17 July 2025 1:35 PM IST
स्टेशन में गलत पार्किंग पर एक कार, पांच बाइक जब्त
सिवनी स्टेशन के प्लेटफार्म एक की ओर पार्किंग एरिया में आए दिन वाहन चालकों द्वारा जहां-तहां वाहन पार्क करने पर आरपीएफ ने बुधवार को कार्रवाई की। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर 1 कार व 5 बाइक जब्त की गईं।
- 17 July 2025 1:25 PM IST
यूरिया का संकट, सरकारी गोदाम खाली, किसान चिंतित
खरीफ सीजन में किसानों के सामने यूरिया का बड़ा संकट आ गया है। स्थिति यह है कि कई गोदामों में यूरिया नहीं है। ऐसे में किसानों को यूरिया नहीं मिलने से आक्रोश भडक़ रहा है।
- 17 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 17-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 17 July 2025 1:08 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 17-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 17 July 2025 1:02 PM IST
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने दी मौसम को लेकर जानकारी
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा, "बीते 24 घंटों में सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई थी। आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।"
- 17 July 2025 12:49 PM IST
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने दी प्रतिक्रिया
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "पहले राज्य में कितने अपहरण होते थे? आपसी विवाद में घटनाएं होती हैं। दुनिया में किसी भी देश में हो सकती हैं, लेकिन यहां कार्रवाई तुरंत होती है। घटना करने वाले लोग गिरफ्तार होते हैं।"
- 17 July 2025 12:29 PM IST
पारस अस्पताल गोलीबारी कांड के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोका
पारस अस्पताल गोलीबारी कांड के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोका। उन्होंने कहा, "मैं राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करूंगा। बिहार में नर्स, डॉक्टर, कोई भी सुरक्षित नहीं है। ये नेता सिर्फ़ पैसे के बल पर राजनीति कर सकते हैं। अपराधियों का चयन उनकी जाति के आधार पर किया जाता है, फ़र्ज़ी एनकाउंटर किए जाते हैं। ये गोली चलाने वालों को बचाते हैं। बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है। ये माफियाओं को पनाह देते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा सरकार चला रही है।"
- 17 July 2025 12:15 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घरेलू उपभोक्ताओं को लेकर दी प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "जो भी घरेलू उपभोक्ता हैं उन्हें 1 किलोवाट तक जो फिक्स चार्ज है वो भी नहीं देना पड़ेगा और 125 यूनिट तक जो बिजली बिल आएगा वो राज्य सरकार अनुदान के तौर पर सोलर युक्त बनाने तक अनुदान देते रहेगी। 125 यूनिट से अधिक जो खर्च कर रहे हैं उनको बिल देना है। 125 यूनिट तक बिहार की सरकार अनुदान देगी।"
- 17 July 2025 12:00 PM IST
बालासोर में छात्रा के आत्मदाह का मामला: कांग्रेस ने आज बुलाया ओडिशा बंद
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व में 8 विपक्षी दलों ने 12 घंटे के ओडिशा बंद का आह्वान किया है। यह बंद बालासोर की फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज की छात्रा की आत्मदाह के विरोध में और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ बुलाया गया है।
Created On :   17 July 2025 8:00 AM IST