Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 July 2025 11:51 AM IST
दवा व्यापारी और उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
कर्ज से परेशान एक दवा व्यापारी की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी। व्यापारी व उनकी पत्नी का शव कमरे में मिला है। पत्नी के सिर पर चोट का निशान है और व्यापारी का गला रेता हुआ है। घटना की सूचना पाकर ढेबरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।
- 17 July 2025 11:42 AM IST
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
मिश्रौलिया थाना अंतर्गत ग्राम मिठौवा में करीब 20 वर्ष की विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना बुधवार की रात करीब 8.30 और 9.0 के बीच की बताई जा रही है। मृतका का विवाह अभी तीन माह पहले हुआ था। पिता ने थाने पर तहरीर देते हुए पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है।
- 17 July 2025 11:30 AM IST
अज्ञात वाहन की ठोकर से पेड़ से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
फोरलेन पर रजौली गांव सामने गुरुवार को भोर में एक डीसीएम को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में चली गई। दुर्घटना में चालक डीसीएम केबिन में घंटों बुरी तरह फंसा रहा और मौके पर ही मृत्यु हो गई।
- 17 July 2025 11:22 AM IST
सोने के भाव गिरे
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में रोजाना हलचल देखने को मिलती है। आज (17 जुलाई 2025, गुरुवार) 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।
- 17 July 2025 11:10 AM IST
चांदी की कीमत गिरी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में रोजाना हलचल देखने को मिलती है। बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख रुपए के पार बनी हुई है। फिलहाल, कीमत में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,13,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
- 17 July 2025 11:00 AM IST
ईंधन के रेट बदले
आज गुड़गांव में पेट्रोल 39 पैसे बढ़कर 95.57 रुपए और डीजल 38 पैसे महंगा होकर 88.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 95.05 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 88.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल और डीजल 03-03 पैसे बढ़कर क्रमश: 104.72 रुपए और 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 06-06 पैसे बढ़कर क्रमश: 105.29 रुपए और 91.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 17 July 2025 10:51 AM IST
महानगरों में ईंधन के रेट ज्यों के त्यों
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
- 17 July 2025 10:41 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (17 जुलाई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 68.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले भी इसकी कीमतों में हल्की कमी देखने को मिली थी और यह 68.86 डॉलर प्रति बैरल पर था।
- 17 July 2025 10:30 AM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 85.89 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 85.99 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 85.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 17 July 2025 10:18 AM IST
निफ्टी 25220 से नीचे
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (17 जुलाई 2025, गुरुवार) मामूली गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.00 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,210.05 के स्तर पर खुला।
Created On :   17 July 2025 8:00 AM IST