Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 Sept 2025 8:18 AM IST

    डोनाल्ड ट्रंप ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं। उन्होंने फोन पर बात होने की दी जानकारी। 

  • 17 Sept 2025 8:09 AM IST

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेत कलाकार ने बनाई रेत की खास कला

    रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने कहा, "पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है।" 

  • 17 Sept 2025 8:06 AM IST

    पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"

Created On :   17 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story