Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 July 2025 12:55 AM IST
94.68% वोटर्स ने जमा किए फॉर्म - चुनाव आयोग
बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य जारी है। चुनाव आयोग ने बताया कि केवल 5.2% मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए शेष हैं। आज तक, 94.68% मौजूदा मतदाताओं ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म जमा कर दिया है।
- 19 July 2025 12:42 AM IST
ED, CBI और आयकर विभाग को भाजपा अपने विरोधियों की आवाज़ दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही - सूर्यकांत धस्माना
उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने ED द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी और तीन अन्य के खिलाफ कथित धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर करने पर कहा, "पूरे देश में ED, CBI और आयकर विभाग को भाजपा अपने विरोधियों की आवाज़ दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है, ये उसी का एक हिस्सा है। हरक सिंह रावत लंबे समय तक भाजपा में मंत्री रहे, उस समय उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अगर वे आज भाजपा में होते तो क्या उनके खिलाफ ये कार्रवाई होती? अदालत में हरक सिंह रावत के साथ न्याय होगा। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, वे साफ निकल कर आएंगे।"
- 19 July 2025 12:18 AM IST
शायद अगला सत्र नए विधानसभा भवन में हो - सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज विधानसभा के मानसून सत्र का समापन हुआ। 14 जुलाई से इसकी शुरुआत हुई थी। अच्छे से इस सत्र का समापन हुआ। कई महत्वपूर्ण विधेयक भी इस सत्र में पास हुए। अगला सत्र शायद नए विधानसभा भवन में हो।"
- 19 July 2025 12:03 AM IST
रोड शो के दौरान घायल हुए प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को आरा में आयोजित अपने रोड शो के दौरान पसलियों में चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें पार्टी के मंच पर लाया गया। उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि रोड शो के दौरान लोगों से मिलने के लिए वे अपनी कार से बाहर झुक रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई।
- 18 July 2025 11:28 PM IST
विधानसभा सत्र में महत्वपूर्ण विधेयक, अनुपूरक मांगें और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "विधानसभा सत्र में महत्वपूर्ण विधेयक, अनुपूरक मांगें और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुल 16 विधेयक पारित किए गए। महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक और एक महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किया गया। हमें विधेयक के लिए विपक्ष का भी सहयोग मिला लेकिन बाद में उन पर दबाव पड़ा इसलिए उन्होंने सदन के बाहर इसका विरोध किया।"
- 18 July 2025 11:16 PM IST
इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर करना स्थानीय लोगों की मांग थी - शिवसेना नेता मनीषा कायंदे
इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा कि मूल नाम ईश्वरपुर था। बाद में इसका नाम इस्लामपुर कैसे पड़ा, यह पता नहीं है। यह वहां के लोगों की भी मांग थी। ऐसा नहीं है कि सरकार ने अपने किसी एजेंडे के तहत ऐसा किया हो... इस पर विपक्ष को क्या आपत्ति है? अगर रिकॉर्ड में लिखा है कि मूल नाम ईश्वरपुर था तो विपक्ष को इस बात पर क्या आपत्ति है कि उस जगह का नाम सही कर दिया गया है?"
- 18 July 2025 10:53 PM IST
सीबीआई ने नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया, सहयोगी भी पकड़ा गया
नारकोटिक्स विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जयपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के नीमच में पदस्थ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीआई) के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह और उसके एक सहयोगी जगदीश मेनारिया को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है।
- 18 July 2025 10:36 PM IST
'वेस्टइंडीज चैंपियंस' के लिए क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी पहनेंगे गेल और पोलार्ड
क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों से सजी 'वेस्टइंडीज चैंपियन' वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार है। बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अनुमोदित एक कार्यक्रम में पुराने दिग्गज क्रिकेटर नजर आएंगे।
- 18 July 2025 10:13 PM IST
बांग्लादेश दौरा स्थगित होने के बाद श्रीलंका को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी की उम्मीद
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से स्थगित कर दी गई। यह सीरीज अब 2026 में खेली जाएगी। वहीं, इस स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने की उम्मीद कर रहा है।
- 18 July 2025 9:55 PM IST
सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जितेंद्र आह्वाण
महाराष्ट्र विधानभवन में हुई मारपीट को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
Created On :   18 July 2025 8:13 AM IST