Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 19 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Aug 2025 1:01 AM IST
अखिलेश के आरोप पर जिलाधिकारियों ने दिया जवाब, वोटर डाटा किया शेयर
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के 'एफिडेविट' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों के डीएम ने अपने जिले में मतदाताओं के नाम काटने और जोड़ने को लेकर डाटा साझा किया है।
- 20 Aug 2025 12:44 AM IST
सीएसडीएस के डाटा मुद्दे पर पवन खेड़ा का तंज, कहा- भाजपा की हताशा की स्थिति दुखद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते रहे हैं। इसी बीच लोकनीति-सीएसडीएस के संजय कुमार के महाराष्ट्र चुनाव डाटा वाले पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा।
- 20 Aug 2025 12:33 AM IST
बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं विजय चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस राहुल गांधी को जननायक बनाने की कोशिश कर रही है और यदि वे दिल्ली जाएंगे तो उन्हें राष्ट्रपिता घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे दिवालियापन करार देते हुए कहा कि सही सोच वाला व्यक्ति इस तरह की बातें नहीं करता।
- 20 Aug 2025 12:07 AM IST
महाराजा ट्रॉफी 2025 देवदत्त पड्डिकल ने खेली कप्तानी पारी, जीत के साथ टॉप पर टाइगर्स
हुबली टाइगर्स ने मंगलवार को महाराजा ट्रॉफी 2025 के 18वें मैच में मैंगलोर ड्रैगन्स के खिलाफ 23 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हुबली टाइगर्स ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। हुबली टाइगर्स छह में से चार मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। टीम के पास +0.448 नेट रन रेट के साथ आठ प्वाइंट्स हैं। वहीं, दूसरी ओर छह में से तीन मैच जीत चुकी मैंगलोर ड्रैगन्स की टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद है।
- 19 Aug 2025 11:20 PM IST
पीयूष गोयल ने लोकसभा में जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025 पेश किया
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 को लोकसभा में पेश किया। उन्होंने इस विधेयक को चयन समिति को भेजने की सिफारिश भी की। इस विधेयक का उद्देश्य देश में विश्वास-आधारित शासन को मजबूत करना है। इससे आम लोगों के जीवन को आसान बनाने और व्यापार करना ज्यादा सरल बनाने की दिशा में अहम सुधार होगा। यह विधेयक जन विश्वास अधिनियम 2023 की अगली कड़ी है।
- 19 Aug 2025 11:01 PM IST
चीन में गर्मी की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक
इस साल चीन में गर्मी की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई 18 अगस्त को 10 अरब युआन से अधिक हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस की शीर्ष पांच फिल्मों में चार चीनी फिल्में शामिल हैं। वे हैं डेड टू राइट्स, नोबडी, द लीची रोड और द लीजेंड ऑफ लुओश्याओहे - 2।
- 19 Aug 2025 10:50 PM IST
14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीनी एथलीटों ने कुल 519 विश्व चैंपियनशिप जीते
चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने '14वीं पंचवर्षीय योजना का उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन' विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। चीन के खेल सामान्य प्रशासन के निदेशक काओ चितान ने 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान एक मजबूत खेल राष्ट्र के निर्माण में प्राप्त उपलब्धियों का परिचय दिया।
- 19 Aug 2025 10:39 PM IST
पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर तमिलनाडु को दी प्राथमिकता एच. राजा
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के भाजपा जिला सचिव राज प्रदीप पर उनके घर में घुसकर एक गिरोह ने हमला किया। उनका इलाज शिवगंगा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
- 19 Aug 2025 10:14 PM IST
महाराष्ट्र मोनोरेल में फंसे यात्री, बचाव कार्य जारी, क्या बोले सीएम फडणवीस?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी बीच चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच एक मोनोरेल ट्रेन तकनीकी खराबी की वजह से बीच रास्ते में फंस गई। इस ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार थे, जो घंटों तक ट्रेन में फंसे रहे।
- 19 Aug 2025 9:47 PM IST
लोकतंत्र की भलाई से राहुल गांधी को दर्द होता है - सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी लोकतंत्र के लिए अच्छा काम करता है, तो उन्हें दर्द होता है।
Created On :   19 Aug 2025 7:52 AM IST












