Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 19 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Aug 2025 9:49 AM IST
सदन में विपक्ष के हर सवाल का सरकार मजबूती से जवाब देगी धामी सरकार
उत्तराखंड के संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया को बताया कि मानसून सत्र में सरकार नौ विधेयकों के अलावा विभिन्न विभागों की प्रतिवेदन व वार्षिक लेखा रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखेगी। सदन में विपक्ष के हर सवाल का सरकार मजबूती से जवाब देगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
- 19 Aug 2025 9:41 AM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गैरसैंण पहुंचे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गैरसैंण पहुंचे। वहां कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों का भी भराड़ीसैंण पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे सरकारी वाहनों और अमले के शोर ने भराड़ीसैंण का सन्नाटा तोड़ दिया है
- 19 Aug 2025 9:23 AM IST
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
- 19 Aug 2025 9:10 AM IST
मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा ने कहा मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई
मिस यूनिवर्स इंडिया, मनिका विश्वकर्मा ने कहा मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई। मैं दिल्ली आई और प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की ज़रूरत है। सभी की इसमें बड़ी भूमिका थी। मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस योग्य बनाया कि मैं आज हूँ। प्रतियोगिता सिर्फ़ एक क्षेत्र नहीं है, यह अपनी ही एक दुनिया है जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है।
- 19 Aug 2025 8:58 AM IST
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का आज होगा ऐलान
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान मंगलवार 19 अगस्त को होना है। 12 बजे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मीटिंग होगी। उसके बाद करीब डेढ़ बजे टीम की घोषणा हो जाएगी। इस दौरान टी20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मीटिंग में रहेंगे
- 19 Aug 2025 8:51 AM IST
भारत-चीन आपसी रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए कई पहलें हुई
बीते कुछ महीनों में भारत और चीन के बीच रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए कई पहलें हुई हैं। इसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा का दोबारा शुरू होना और भारत द्वारा चीनी नागरिकों को फिर से टूरिस्ट वीजा जारी करना शामिल है। इन कोशिशों से यह संकेत मिलता है कि दोनों देश धीरे-धीरे आपसी रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं
- 19 Aug 2025 8:42 AM IST
चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज NSA अजित डोभाल और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं और मंगलवार को उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। आज उनकी मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से होगी। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
- 19 Aug 2025 8:40 AM IST
30 देशों की प्रतिभागियों के बीच थाईलैंड में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024, रिया सिंघा ने कहा जिन्हें आज मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया है, उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वे अब 130 देशों की प्रतिभागियों के बीच थाईलैंड में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैं शुभकामनाएं देती हूँ, और मैं हमेशा उनका समर्थन करने के लिए तैयार हूँ। वह अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए बहुत अच्छा करेंगी
#WATCH | जयपुर: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024, रिया सिंघा ने कहा, "...जिन्हें आज मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया है, उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया... वे अब 130 देशों की प्रतिभागियों के बीच थाईलैंड में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैं शुभकामनाएं… https://t.co/5NiN4KDcjk pic.twitter.com/AdWiSJbCrL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025 - 19 Aug 2025 8:26 AM IST
इंडिगो एयरलाइंस ने एक यात्रा एडवाइजरी जारी की, मुंबई में भारी बारिश के कारण, हवाई अड्डे तक पहुँचने वाले कई मार्गों पर जलभराव और यातायात में सुस्ती
इंडिगो एयरलाइंस ने एक यात्रा एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में लिखा है, "मुंबई में भारी बारिश के कारण, हवाई अड्डे तक पहुँचने वाले कई मार्गों पर जलभराव और यातायात में सुस्ती देखी जा रही है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियाँ पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है और हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए सचमुच खेद है
इंडिगो एयरलाइंस ने एक यात्रा एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में लिखा है, "मुंबई में भारी बारिश के कारण, हवाई अड्डे तक पहुँचने वाले कई मार्गों पर जलभराव और यातायात में सुस्ती देखी जा रही है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियाँ पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही… pic.twitter.com/aRx0BjPp6Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025 - 19 Aug 2025 8:20 AM IST
बाढ़ प्रभावित चशोती गांव में खोज और बचाव अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में प्रशासन, NDRF किश्तवाड़ जिले के बाढ़ प्रभावित चशोती गांव में खोज और बचाव अभियान में लगे हैं।
#WATCH | किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर: प्रशासन, NDRF किश्तवाड़ जिले के बाढ़ प्रभावित चशोती गांव में खोज और बचाव अभियान में लगे हैं। pic.twitter.com/C5FZrTwAZ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
Created On :   19 Aug 2025 7:52 AM IST