Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

By - Bhaskar Hindi |20 Aug 2025 1:01 AM IST
- 19 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
2025-08-19 02:22:37
- 19 Aug 2025 8:17 AM IST
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बड़ा दावा किया , पुतिन -जेलेंस्की के बीच होगी बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई अहम बैठक के बीच जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जेलेंस्की के साथ बैठक के लिए राजी करने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया।
- 19 Aug 2025 8:04 AM IST
झारखंड पुलिस ने कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
झारखंड पुलिस ने कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है
Created On :   19 Aug 2025 7:52 AM IST
Next Story












