Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 19 Jun 2025 1:45 PM IST

    सचिवों के तबादले से पहले नोटशीट सोशल मीडिया में वायरल

    जिले में पंचायत विभाग द्वारा सचिवों की तबादला सूची जारी होने से पहले नोटशीट ही सोशल मीडिया में वायरल हो गई। अलग-अलग जनपद पंचायत में 81 सचिवों के साथ ही अन्य कर्मचारियों के नाम का उल्लेख करते हुए वायरल नोटशीट में यह भी स्पष्ट रूप से लिखा गया है।

  • 19 Jun 2025 1:35 PM IST

    ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने वाले भारत के ऑपरेशन सिंधु पर आरजेडी नेता मनोज झा का बयान

    ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के ऑपरेशन सिंधु पर RJD नेता मनोज झा ने कहा, "यह सराहनीय पहल है। भारत का इतिहास रहा है कि जब भी हमारे नागरिक किसी युद्ध क्षेत्र में फंसे हैं, तो अपने नागरिकों को वहां से निकालना एक परिपक्व लोकतंत्र के रूप में हमने हमेशा किया है। नागरिकों के प्रति यह प्रतिबद्धता जारी है और आगे भी जारी रहेगी।"

  • 19 Jun 2025 1:35 PM IST

    Shahdol News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले से जा भिड़े कब्जाधारी

    धनपुरी में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले को स्थानीय कब्जेधारियों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ महिला-पुरुष बच्चों सहित जेसीबी के आगे लेट गए तो किसी ने आत्महत्या का प्रयास किया।

  • 19 Jun 2025 1:25 PM IST

    शहडोल से उमरिया के बीच 73 किलोमीटर सडक़ 9 साल में नहीं बनी

    मिट्टी और कीचड़ से सनी यह सडक़ नेशनल हाइवे (एनएच) 43 पर घुनघुटी स्थित मोर्चा रेलवे फाटक के समीप बुधवार दोपहर की है। आवागमन के लिहाज से बेहतर हाइवे के दावों के बीच इस सडक़ की ऐसी हालत इसलिए है, क्योंकि शहडोल से उमरिया के बीच 73 किलोमीटर सडक़ का काम 9 साल में पूरा नहीं हुआ।

  • 19 Jun 2025 1:19 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 19-जून-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 17 जून 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि थी।

  • 19 Jun 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 19-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 18 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।

  • 19 Jun 2025 12:52 PM IST

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को किया संबोधित

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं' पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जब देश का कालखंड घनघोर अंधेरी रात्रि जैसा था, तब भी भक्ति साहित्य ने हमारे धर्म, स्वतंत्रता और संस्कृति के दीयों को जलाकर रखा था। साहित्य एक प्रकार से हमारे समाज की आत्मा है। आज हम सभी को देश में परिवर्तन दिख रहा है। मुझे विश्वास है कि 2047 तक यह यात्रा निश्चित रूप से हमारे सभी प्रकार के खोए हुए गौरव और समाज को वापस दिलाने का काम करेगी।"

  • 19 Jun 2025 12:43 PM IST

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार पॉलिटिक्स को लेकर दी प्रतिक्रिया

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "जिस तरह से तेजस्वी यादव और लालू यादव ने बिहार की दुर्दशा की है, बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। कैसे बिहार में जंगल राज चलता था, कैसे लूटपाट होती थी, कैसे माफिया राज बिहार में लालू यादव और तेजस्वी यादव की सरकार में हुआ करता था। बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दशा और दिशा लगातार बदलने का काम कर रही है। निश्चित तौर पर बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है।"

  • 19 Jun 2025 12:31 PM IST

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिया बयान

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "भारत सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर सभी को बधाई। 11 वर्षों की यह यात्रा बहुत सुखद रही है। 2014 से 2025 के समय प्रत्येक क्षेत्र में भारत आगे बढ़ा है। आज लोग एक सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2047 का है।" उन्होंने आगे कहा, "आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। मुद्रा योजना में लगभग 70% से ज्यादा महिलाएं काम कर रही हैं। हम महिलाओं के पोषण, सुरक्षा, संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं।"

  • 19 Jun 2025 12:22 PM IST

    नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव पर एसपी मलप्पुरम आर.विश्वनाथ ने दी प्रतिक्रिया

    नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव पर SP मलप्पुरम आर. विश्वनाथ ने कहा, "अभी तक चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। कहीं भी कोई गड़बड़ी दर्ज नहीं की गई है। जहां भी समस्याएं आती हैं, उन्हें अधिकारियों द्वारा तुरंत हल किया जाता है। कुछ बूथों को महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां अतिरिक्त CAPF कर्मियों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अभी तक इन बूथों पर कोई समस्या नहीं आई है।"

Created On :   19 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story