Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Jun 2025 10:33 AM IST
भारतीय रुपया में फिर गिरावट
भारतीय रुपया में बीते बंद के मुकाबले गुरुवार को गिरावट देखने को मिली और यह 86.55 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 86.34 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 19 Jun 2025 10:20 AM IST
योग दिवस पर क्या बोले यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्रा?
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर कहा कि काशी का योग से बहुत पराना नाता है। यह देश की सांस्कृतिक राजधानी है। इस शहर में सर्वाधिक चेतना पाई जाती है। आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा सूबा है। उत्तर प्रदेश में 4075 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां योग किया जाएगा। कई गांवों में लोग आपको योग करते हुए दिखेंगे। 15 जून से लेकर 21 जून तक यह योग सप्ताह है। लखनऊ राजभवन में भी 1000 से ज्यादा लोग योग करेंगे।
- 19 Jun 2025 10:20 AM IST
निफ्टी 24780 से नीचे आया
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 जून 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.55 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,770.50 के स्तर पर खुला।
- 19 Jun 2025 10:10 AM IST
सेंसेक्स में 138 अंकों की गिरावट
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 जून 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 138.20 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,306.46 के स्तर पर खुला।
- 19 Jun 2025 9:59 AM IST
लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में उतारा गया विमान
अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद से देश में विमानों की लगातार आपात लैंडिंग देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2006 की तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
- 19 Jun 2025 9:46 AM IST
योग संगम के लिए बना रजिस्ट्रेशन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 4 लाख से अधिक संगठनों ने कराया पंजीकरण
योग संगम कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या ने एक नया इतिहास बना डाला है। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम योग संगम में अब तक 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ये भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों की सफलता और योग के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है। आंकड़े बताते हैं कि देश में पहले कभी किसी कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी नहीं हुई है। 21 जून को पूरा विश्व 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाला है।
- 19 Jun 2025 9:32 AM IST
ऑपरेशन सिंधु ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए जाएगा एक और विमान
ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए "ऑपरेशन सिंधु" शुरू किया है। इस अभियान के पहले चरण में ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची। सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की उड़ान 6ई 9487 से दिल्ली लाया गया। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।
- 19 Jun 2025 9:31 AM IST
ट्रंप ने न्यायाधीश पद के लिए चाड मेरेडिथ को किया नामित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चाड मेरेडिथ को केंटकी के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की। ट्रंप ने 'ट्रुथ' पर लिखा, "केंटकी के पूर्वी जिले के लिए, यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जज के रूप में सेवा करने के लिए चाड मेरेडिथ को नामित करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। चाड बेहद अनुभवी और पूरी तरह से योग्य हैं। इससे पहले वह केंटकी के कॉमनवेल्थ के सॉलिसिटर जनरल और गवर्नर के कार्यालय के लिए चीफ डिप्टी जनरल काउंसल के रूप में सेवा दे चुके हैं। चाड एक साहसी देशभक्त हैं, जो जानते हैं कि कानून के शासन को बनाए रखने और हमारे संविधान की रक्षा करने के लिए क्या आवश्यक है। बधाई हो चाड!"
- 19 Jun 2025 9:26 AM IST
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
देश के चार राज्यों केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, और गुजरात की विसावदर और कडी सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
- 19 Jun 2025 9:25 AM IST
ऑपरेशन सिंधु ईरान में फंसे 110 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, लौटे छात्र बोले 'वहां स्थिति बेहद खराब'
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच गुरुवार को ईरान से 110 भारतीय नागरिकों को निकाला गया, जिनमें जम्मू-कश्मीर के 90 छात्र शामिल हैं। अपने देश सुरक्षित लौटने के बाद इन सभी ने भारत सरकार, ईरान और आर्मेनिया में भारतीय दूतावासों को 'धन्यवाद' दिया। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची है। सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की उड़ान '6ई 9487' से दिल्ली लाया गया।
Created On : 19 Jun 2025 8:00 AM IST