Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 19 May 2025 8:11 AM IST

    ओडिशा के संबलपुर में दो चौंकाने वाली हत्या की घटनाएं

    ओडिशा के संबलपुर जिले से दो दिल दहला देने वाली हत्याओं की खबरें सामने आई हैं। इन दो अलग-अलग मामलों में परिवार के ही सदस्यों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पहली घटना रेडाखोल थाना क्षेत्र के दैंचा गांव की है, जहां एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला ने अपने छोटे बेटे और तीन बेटियों की मदद से अपने बड़े बेटे, बदाल प्रधान की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह हत्या घरेलू विवादों के चलते की गई बताई जा रही है। हत्या के बाद परिवार ने बदाल के शव को घर के पास ही चार फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी। आसपास के लोगों को जब इलाके में दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

  • 19 May 2025 8:07 AM IST

    सिविल सेवक शासन की रीढ़- सीएम माणिक साहा

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के लाभ के लिए कई योजनाओं, स्कीमों और नीतियों के बारे में सोचते हैं, लेकिन अंततः इनका क्रियान्वयन सिविल सेवा अधिकारियों द्वारा किया जाता है। अगरतला शहर के बाहरी इलाके कुंजाबन में सिविल सेवा अधिकारी संस्थान की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सही तरीके से काम करने और मुद्दों पर गहराई से विचार करने तथा चीजों को सही ढंग से समझने का आग्रह किया।

Created On :   19 May 2025 8:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story