Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Sept 2025 8:58 AM IST
पश्चिम बंगाल के कारीगर दुर्गा पूजा महोत्सव 2025
पश्चिम बंगाल के कारीगर दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 से पहले बारीपदा में अनोखी थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल बना रहे हैं
- 19 Sept 2025 8:35 AM IST
वायनाड दौर पर राहुल गांंधी दिल्ली से हुए रवाना
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी दिल्ली से केरल के वायनाड के लिए रवाना हुए।
- 19 Sept 2025 8:21 AM IST
बारिश के कारण मनसा देवी के पहाड़ पर 3 बार भूस्खलन हुआ
उत्तराखंड के हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने कहा, "इस बार काफी बारिश के कारण मनसा देवी के पहाड़ पर 3 बार भूस्खलन हुआ है,इसको लेकर हमने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव को पत्र भेजा था। उनके द्वारा टीम भेजी गई। टीम ने विस्तृत सर्वेक्षण किया है.
- 19 Sept 2025 8:10 AM IST
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पारुल विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पारुल विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित किया।
- 19 Sept 2025 8:02 AM IST
एप्पल स्टोर के बाहर लंबी कतारें
दिल्ली के साकेत स्थित एप्पल स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। एप्पल ने आज भारत में अपने iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री शुरू कर दी है।
Created On :   19 Sept 2025 8:00 AM IST












