Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Sept 2025 1:11 AM IST
पूरी जनता में आक्रोश है - कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "पूरी जनता में आक्रोश है। देश में हर जगह बहुत ही आक्रोश है। जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के खिलाफ किया गया, इस बात का भी आक्रोश है कि उनके किसी नेता ने माफी नहीं मांगी है... जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।"
- 3 Sept 2025 12:58 AM IST
रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी आग
रायपुर के बेबीलोन टावर में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया, "जानकारी मिली थी कि बेबीलोन टावर में आग लगी है। कुछ लोग ऊपर फंसे थे। हमारी टीम पहुंच गई है। लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द लोगों को निकाल लिया जाए। मुख्यमंत्री लगातार निगरानी कर रहे हैं।"
- 3 Sept 2025 12:40 AM IST
पीएम की मां को सम्मान नहीं दिया जा रहा तो सोचिए पूरे बंगाल में महिलाओं का क्या सम्मान होगा - लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। पिछले 10 साल से तो INDI गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपशब्द कह ही रहे हैं लेकिन अब जो इस दुनिया में नहीं हैं उन्हें तो छोड़ दीजिए... ममता बनर्जी समेत देश में जितनी भी महिला मुख्यमंत्री हैं उन्हें इस पर बात करनी चाहिए लेकिन वे(ममता बनर्जी) INDI गठबंधन में हैं और उन्हें मतों की आवश्यकता है... यदि प्रधानमंत्री की माताजी को भी सम्मान नहीं दिया जा रहा तो आप सोचिए कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं का क्या सम्मान होगा।"
- 3 Sept 2025 12:02 AM IST
राजनीतिक लड़ाई विकास पर होनी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "राजनीतिक लड़ाई विकास पर होनी चाहिए थी। किसी की मां के खिलाफ किसी प्रकार के बयान का हम समर्थन नहीं करते हैं। अगर कोई व्यक्ति पीएम मोदी की मां को लेकर कोई टिप्पणी की तो हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन भाजपा और खुद नरेंद्र मोदी क्या करते हैं?...भाजपा के नेता प्रतिपक्ष ममता जी के बारे में क्या-क्या बुरे शब्द नहीं बोलते हैं। तब आपका विवेक कहां था? हम आपकी मां की इज्जत करते हैं लेकिन आपको भी हमारी दीदी की इज्जत करनी पड़ेगी।"
- 2 Sept 2025 11:32 PM IST
मनोज जारंगे ने हमेशा मराठा समाज को न्याय देने के लिए आंदोलन किए - एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल के अपनी भूख हड़ताल खत्म करने पर कहा, "मनोज जारांगे पाटिल, जो आंदोलन के प्रमुख थे उन्होंने हमेशा मराठा समाज को न्याय देने के लिए आंदोलन किए हैं। वे एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और उनके आंदोलन को आज यश मिला है। हमारी सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया। सभी लोगों ने इस ओर अपनी भूमिका निभाई। उनकी जो हैदराबाद गजेटियर को लागू करने की मांग थी, उसका GR हमारी सरकार ने निकाला है। कई लोगों ने इस ओर अपना योगदान भी दिया है। सभी लोगों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज मराठा समाज का एक बड़ा आंदोलन स्थगित हो गया।"
- 2 Sept 2025 11:20 PM IST
मराठा आरक्षण पर हैदराबाद गजट लागू, डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा- हर समाज को न्याय
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा मोड़ आ गया है। सरकार ने हैदराबाद गजट को लागू करने का फैसला लिया है। इसे लेकर आईएएनएस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से कई विषयों पर बातचीत की।
- 2 Sept 2025 10:12 PM IST
आउटसोर्सिंग में आरक्षण मिलने पर अनुप्रिया पटेल ने जताई खुशी
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज आउट आउटसोर्सिंग में आरक्षण प्रक्रिया के पालन को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के मेहनत का प्रताप बताया है। इस मौके पर उन्होंने ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा आठ लाख रुपए से 15 लाख रुपए किए जाने की भी मांग की।
- 2 Sept 2025 9:51 PM IST
यही बात पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं पर भी लागू होती है - रोहिणी आचार्य
राजद नेता रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, "प्रधानमंत्री ठीक बोल रहे हैं। किसी को किसी की माता या बहन को गाली देने का अधिकार नहीं है। लेकिन यही बात उन पर भी लागू होती है, जब वे सोनिया गांधी और कांग्रेस की महिलाओं के लिए भद्दी बातें बोल रहे थे। इसके लिए तो प्रधानमंत्री ने आज तक माफी नहीं मांगी... क्या भाजपा के नेताओं ने माफी मांगी?... क्या इसके लिए बिहार की जनता उन्हें छोड़ देगी?"
- 2 Sept 2025 9:28 PM IST
पीएम की मां के बारे में ऐसे शब्द बोलना दुख की बात - राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "ये बहुत दुख की बात है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की मां के लिए ऐसे शब्द बोले। उनको कोई पछतावा भी नहीं हुआ। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव तुरंत माफी मांगे, देश की एक-एक महिला से माफी मांगे। जिस प्रकार के शब्दों का उपयोग किया गया ये शोभा नहीं देता। ये हमारे देश की संस्कृति और संस्कार नहीं है।"
- 2 Sept 2025 9:09 PM IST
130 साल से कांग्रेस संयम, संस्कारों और अनुशासन वाली पार्टी - सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, "कांग्रेस 130 साल से संयम, संस्कारों और अनुशासन वाली पार्टी है... मैं ऐसे शब्दों की भर्त्सना करता हूं... जिस व्यक्ति ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, उसका हमारी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। यदि कोई किसी के मंच पर चढ़ जाए और ऐसा कुछ बोले तो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन राजनीति विकास को लेकर होनी चाहिए। इतने सालों से नीतीश कुमार वहां(बिहार) के मुख्यमंत्री हैं, उसका जवाब दीजिए, 11 साल से जो डबल इंजन की सरकार है उस पर विवरण दीजिए, नौकरी पर, निवेश पर जवाब दें... इन मुद्दों पर तो सभी लोगों की एक ही राय है कि सभी बुजुर्ग और सभी के माता-पिता सम्मानित हैं। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।"
Created On :   2 Sept 2025 8:00 AM IST












