Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Sept 2025 8:19 PM IST
हम धर्मस्थल मामले की जांच एनआईए को नहीं सौंपेंगे कर्नाटक गृह मंत्री
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि राज्य सरकार कथित धर्मस्थल सामूहिक हत्याकांड मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नहीं सौंपेगी। अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित षड्यंत्र के वित्तपोषण मामले की अपनी जांच करना चाहता है, तो कर सकता है।
- 2 Sept 2025 8:01 PM IST
हमारे लिए गर्व की बात कि पीएम मोदी ने इस पर बात की - शांभवी चौधरी
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, "हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) इस विषय पर बात की... हमारी भाषा में कई ऐसे शब्द हैं, जिनका प्रयोग करके आप कड़ी निंदा कर सकते हैं... आपकी आलोचनाओं और प्रश्नों का जवाब देने के लिए सरकार है... न केवल जनप्रतिनिधियों को बल्कि हर घर में इसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए... राजनीति में यदि यह भी सामान्य हो जाएगा तो हर घर में बच्चे क्या सीखेंगे?... राजद और कांग्रेस के लोगों ने जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री को अपमानित किया है, इस चुनाव में उन्हें इसका करारा जवाब भी मिलेगा।"
- 2 Sept 2025 7:27 PM IST
अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप
अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले अफगानिस्तान के जलालाबाद में रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
- 2 Sept 2025 6:53 PM IST
बिहार की मां-बहन-बेटियां बहुत दुखी हैं: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण पर कहा, ये बात सच है कि आज पूरे देश खासकर बिहार की मां-बहन-बेटियां बहुत दुखी हैं। भारत की संस्कृति को किस ढंग से इन लोगों ने धूलि धूसरित करते हुए मां के प्रति इन शब्दों का प्रयोग
- 2 Sept 2025 6:38 PM IST
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर बोले आप अध्यक्ष
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। 2023 में बाढ़ इसलिए आई थी क्योंकि ITO बैराज जिसे हरियाणा सरकार चलाती है उसके द्वार बंद थे और पीछे से हरियाणा द्वारा पानी छोड़ दिया गया था। बाद में केंद्र सरकार की जांच में यह बात साफ भी हुई। अब क्योंकि यह द्वार खुल चुके हैं और पीछे से हरियाणा पानी नहीं छोड़ेगा तो बाढ़ नहीं आएगी। हालांकि हमारी सरकार होती तो हरियाणा ऐसा कर देता।
- 2 Sept 2025 6:10 PM IST
हम लोग लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं: हेमंत
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, हम लोग लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, सभी विभागों में विभाग और संस्थान को सुचारू रूप से चलाने के लिए, उसके लिए जितने लोगों की आवश्यकता है उन सभी लोगों की नियुक्ति की जाए यह हम सभी का प्रयास है।
- 2 Sept 2025 5:59 PM IST
मां तो मां होती है चाहे पीएम की हो या गरीब इंसान की: सपा सांसद
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों पर प्रतिक्रिया देने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "मां तो मां होती है चाहे पीएम की हो या गरीब इंसान की हो और चाहे हमारी धरती मां हो। हमें मां का आदर और सम्मान करना चाहिए और अब सवाल उठता है कि उनकी मां के बारे में किसने कहां ये जांच का विषय है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। किसी की भी मां को गाली नहीं देना चाहिए।"
- 2 Sept 2025 5:33 PM IST
जब देश संकट में था तो पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा था
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "जब देश संकट में था तो पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा था। आज पंजाब संकट में है तो मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का फोन आया था, उन्होंने हाल-चाल पूछा है। अभी नुकसान की स्थिति बनी हुई है। 1888 के समय से जो बाढ़ आई थी, आज उससे भी ज्यादा गंभीर स्थिति है।
- 2 Sept 2025 5:13 PM IST
आर्यमन को जिम्मेदारी का निर्वाह करने का मौका मिला
केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर कहा, "उन्हें मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने का मौका मिला है। हमारी पीढ़ियों से एक सेवा भाव के साथ MPCA के कई लोगों ने अपना जीवन पूर्ण रूप से इस संस्थान को खड़ा करने के लिए दिया है। पिछले 6 वर्षों से भी वर्तमान टीम दिन-रात एक कर रही है। हमारी युवक और युवतियों की टीम ने बहुत जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
- 2 Sept 2025 5:00 PM IST
नोएडा पांच साल से फरार 50 हजार का इनामी अपराधी शशांक बजाज एसटीएफ उत्तर प्रदेश के हत्थे चढ़ा
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने हत्या के मामले में वांछित और पांच वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी शशांक बजाज को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी शशांक बजाज वर्ष 2015 से हत्या के मामले में पकड़ा गया था, लेकिन 2020 में पीलीभीत पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त शशांक बजाज पुत्र देश दीपक बजाज, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत है। आरोपी के खिलाफ बदायूं, पीलीभीत और देहरादून में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय उसके पास से आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ। उसे 1 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:20 बजे, थाना साहनेवाल क्षेत्र, लुधियाना, पंजाब के साहनेवाल-डेवाल रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
Created On :   2 Sept 2025 8:00 AM IST