Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 20 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Aug 2025 1:00 AM IST
डीपीएल 2025 प्रियांश आर्य की तूफानी पारी, वॉरियर्स ने स्ट्राइकर्स को हराया
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के 28वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवरों में 193 रन पर सिमट गई।
- 21 Aug 2025 12:35 AM IST
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और संगठन की चार वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने दो विशेष पुस्तकें (महिला मोर्चा की यात्रा और वीरांगना) प्रधानमंत्री को भेंट की।
- 21 Aug 2025 12:19 AM IST
पूर्णिया की सभा में जुटी महिलाओं की भीड़, लेकिन प्रशांत किशोर को नहीं पहचान पाई
जनसुराज पार्टी की ओर से बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा विधानसभा के गढबनैली में आयोजित बिहार बदलाव रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस जनसभा में महिलाओं की उपस्थिति सबसे अधिक रही, जो कि राजनीतिक दृष्टिकोण से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि, इस उत्साहपूर्ण भागीदारी के बीच एक चौंकाने वाली सच्चाई भी सामने आई। अधिकांश लोगों को यह ही नहीं पता था कि मंच पर भाषण देने वाले नेता कौन थे।
- 20 Aug 2025 11:57 PM IST
संसद में हंगामे पर जगन्नाथ सरकार का हमला, टीएमसी को बताया 'सबसे भ्रष्ट पार्टी'
संसद में गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे सांसदों को अयोग्य ठहराने संबंधी विधेयक पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगन्नाथ सरकार ने विपक्ष, खासतौर पर टीएमसी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन चुकी है और इसी वजह से इस विधेयक से डरकर उसका विरोध कर रही है।
- 20 Aug 2025 11:31 PM IST
बांग्लादेश एनसीपी में बढ़ता विवाद, नकला उपजिला समिति से 15 नेताओं ने दिया इस्तीफा
बांग्लादेश में नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के भीतर बढ़ते विवाद के बीच शेरपुर जिले के नकला उपजिला समन्वय समिति से 15 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में पांच संयुक्त समन्वयक और 10 अन्य सदस्य शामिल हैं।
- 20 Aug 2025 11:08 PM IST
चीन में सैन्य परेड की तैयारियाँ पूरी, पहली बार प्रदर्शित होंगे नए हथियार
3 सितंबर को चीन में होने वाली सैन्य परेड की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैन्य परेड नेतृत्व समूह कार्यालय के उप निदेशक वू त्से-ख ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परेड चीन के आधुनिकीकरण और चीनी जन सेना की 100वीं वर्षगांठ के प्रयास में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।
- 20 Aug 2025 10:41 PM IST
द हंड्रेड विमेंस लिचफील्ड-सदरलैंड की अटूट साझेदारी, सुपरचार्जर्स ने लंदन स्प्रिट को रौंदा
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स विमेंस की टीम ने बुधवार को द हंड्रेड विमेंस कॉम्पिटिशन 2025 के 22वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने लंदन स्प्रिट विमेंस के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स विमेंस छह में से चार मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। वहीं, छह में से दो मुकाबले गंवाकर लंदन स्प्रिट विमेंस चौथे स्थान पर है।
- 20 Aug 2025 10:23 PM IST
ठाकरे बंधु भविष्य के चुनावों में फिर से शून्य पर पहुंचेंगे राम कदम
शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा विधायक राम कदम ने बुधवार को कहा कि बेस्ट कर्मचारी सहकारी ऋण समिति (बेस्ट) चुनाव में पूरी तरह से हार के बाद, ठाकरे बंधु उद्धव और राज आगामी चुनावों में 'एक बार फिर शून्य पर पहुंचेंगे।'
- 20 Aug 2025 9:51 PM IST
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मतदाता सूची में हेरफेर का मामला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित हेरफेर के आरोपों की जांच का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मतदाता सूची में कथित हेरफेर के आरोपों की जांच को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है।
- 20 Aug 2025 9:16 PM IST
हरियाणा में अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत
स्वर्गीय हरि प्रकाश गौतम अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार से हो गई है, जिसका आयोजन सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जा रहा है। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश के बच्चे भविष्य में हरियाणा के साथ देश का नाम रोशन करेंगे।
Created On :   20 Aug 2025 8:00 AM IST












