Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 20 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Aug 2025 10:46 AM IST
हरियाणा बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप और कैंटर की टक्कर, 5 प्रवासी मजदूरों की मौत
हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
- 20 Aug 2025 10:36 AM IST
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला दिल्ली के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, बताया कायराना हरकत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने 'कायराना हरकत' बताया है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जनता से मुख्यमंत्री का निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है।
- 20 Aug 2025 10:29 AM IST
आतिशी ने की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- 20 Aug 2025 10:24 AM IST
AAP नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को बेहद निंदनीय बताया
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट किया, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट किया, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।… pic.twitter.com/8bijfpdugd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2025 - 20 Aug 2025 10:14 AM IST
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच निफ्टी और सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुले
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार सुबह के सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 112 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 81,531 पर आ गया। निफ्टी 41 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 24,939 पर आ गया। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर रहा, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.05 प्रतिशत और 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
- 20 Aug 2025 9:55 AM IST
मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा यह बहुत गलत हुआ है। जनसुनवाई पर सबका हक है। अगर कोई बहरूपिया उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला | मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा, "यह बहुत गलत हुआ है। जनसुनवाई पर सबका हक है। अगर कोई बहरूपिया उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है...मैं वहीं थी...वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है
- 20 Aug 2025 9:53 AM IST
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं-मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला | दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वे दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह विरोधियों की साज़िश है।सके पीछे एक राजनीतिक साज़िश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।
#WATCH जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला | दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वे दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह विरोधियों की साज़िश है...इसके पीछे एक राजनीतिक साज़िश… pic.twitter.com/y23Utb1bNl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2025 - 20 Aug 2025 9:50 AM IST
आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया, पूछताछ जारी
दिल्ली CMO ने कहा, "आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
- 20 Aug 2025 9:31 AM IST
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। बताया जा रहा है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले सीएम गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उससे पूछताछ कर रही है।
- 20 Aug 2025 9:28 AM IST
दिल्ली सीएम हाउस में जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला। दिल्ली सीएम हाउस में जनसुनवाई के दौरान यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक आदमी ने सीएम पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है
Created On :   20 Aug 2025 8:00 AM IST